सुरेन्द्र कुमार/न्यूज11 भारत
सिसई/डेस्क: प्रखण्ड सिसई अंतर्गत,रा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकुन्दा के जलमीनार लगभग सात माह से खराब हो गया है।विद्यार्थियों को पानी पीने के लिए,समस्या हो रही है। इस विद्यालय में मध्याह्न भोजन चल रही है। साथ ही इस विद्यालय में वर्ग प्रथम से आठवीं कक्षा तक, विद्यालय चलती है। कुल शिक्षक तीन हैं। जिसमें मुख्य रूप से अनूपा टोप्पो प्रधानाध्यापिका,रंजीता कुमारी,सहायक और प्रकाश साहू पारा शिक्षक हैं। एवं वर्ग प्रथम से लेकर,वर्ग आठवाँ तक ,कुल-89 विद्यार्थी हैं।
इस विद्यालय में वर्ष 2023-24 में नए शौचालय निर्माण किया गया है।लेकिन शौचालय में पानी नहीं पहुँच रही है।विद्यार्थी पानी लेकर,जाते हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में एक जलमीनार लगाया गया है।लेकिन कुछ समय में खराब हो गया है।परंतु विद्यालय के प्रधानाध्यापिका द्वारा,किसी प्रकार की ध्यान ही नहीं कर रहे हैं।गर्मी के दिनों में पानी पीने के लिए, छात्र-छात्राओं, कभी -कभी गाँव के चापाकल तरफ आ जाते हैं।गर्मी भी काफी चल रही है।साथ ही इस विद्यालय को चुनाव का बूथ भी बनाया गया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अनूपा टोप्पो से पुछा गया,तो कुछ भी जबाब देने से सीधे इनकार कर गए।