Sunday, Dec 10 2023 | Time 19:28 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • विधानसभा चुनाव में जीत पर मध्यप्रदेश BJP अध्यक्ष ने सांसद दीपक प्रकाश का जताया आभार
  • गढ़वा में चोरों ने रोकने पर की चौकीदार के साथ मारपीट, विफल होने पर की हवाई फायरिंग
  • शख्स की हैवानियत CCTV में कैद, बेजुबान कुत्ते के बच्चे की पटककर ली जान, Video देखकर दहल जाएगा आपका दिल
  • गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस की कारवाई, छहः गिरफ्तार
  • नाबालिग के साथ छेड़छाड़, भाई के विरोध करने पर किया तलवार से हमला
  • खूंटी स्थित डियर पार्क के पास बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर
  • न्यूज11 भारत का कॉन्कलेव 2023: राजनीति, उद्योग और शिक्षा जगत के कई दिग्गज हो रहे शामिल
  • Jharkhand Weather Update: मिचौंग का असर खत्म, न्यूनतम तापमान घटेगा, बढ़ेगी ठंड
देश-विदेश


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खूंटी के उलिहातू में धरती आबा बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा झारखंड
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खूंटी के उलिहातू में धरती आबा बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
न्यूज11 भारत




रांचीः आज झारखंड 22 साल का हो गया. राज्य की स्थापना 15 नवंबर 2000 को हुई थी जिसके बाद से हर साल 15 नवंबर के दिन राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है. वहीं पूरे देश में बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर आज राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म स्थल खूंटी के उलिहातू पहुंची जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी. मौके पर केंद्रीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल रमेश बैस, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने भी धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित की. बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु सेना की विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची. 

 


 





राज्यपाल और सीएम ने धरती आबा को दी श्रद्धांजलि

 

भगवान बिरसा जयंती और स्थापना दिवस का जश्न आज लोग पूरे राज्य में मना रहे है. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचकर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. सीएम ने बिरसा मुंडा चौक पर पहुंचकर भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. 

 


देशभर में भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती मनाई जा रही है वहीं राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार आज झारखंड की राजधानी पहुंचीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सुबह आठ बज कर 10 मिनट पर रांची पहुंची. रांची पहुंचने पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका अभिवादन किया. इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर के अंदर बने एप्रोन पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस बीच राष्ट्रपति ने झारखंड पुलिस की टुकड़ी का निरीक्षण किया. राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से शाल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. 

 


अधिक खबरें
शख्स की हैवानियत CCTV में कैद, बेजुबान कुत्ते के बच्चे की पटककर ली जान, Video देखकर दहल जाएगा आपका दिल
दिसम्बर 10, 2023 | 10 Dec 2023 | 4:05 AM

सोशल मीडिया में दिल को दहला देने वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिससे आपकी रूहे कांप जाएगी. दरअसल यह मामला मध्य प्रदेश के गुना का है जहां का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर रेड में मिले 300 करोड़ रूपए पर PM के बाद अब इन केंद्रीय मंत्रियों ने कह दी बड़ी बात
दिसम्बर 09, 2023 | 09 Dec 2023 | 6:43 PM

सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद करोड़ों रूपए की बरामदगी के बाद राज्य से लेकर केंद्र में भी राजनीति हलचल तेज हो गई है. एक के बाद एक कई नेताएं इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. आपको बता दें. अबतक छापेमारी में करीब 300 करोड़ रूपयों से अधिक नोट बरामद किए है जिसकी गिनती अब भी जारी है.

रोते बिलखते हुए छोड़ने की गुहार करता रहा बच्चा, रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई करते रहे लोग
दिसम्बर 09, 2023 | 09 Dec 2023 | 5:21 AM

सोशल मीडिया के जरिए इन दिनों कई वीडियो सामने आते है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते है. उत्तर प्रदेश के औरेया से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जहां कुछ लोगों द्वारा एक बच्चे को रस्सी से बांधकर और बेहरमी से घसीटते हुए पिटाई की गई.

दिल्ली में पुलिस और लॉरेंस गैंग के शूटर्स के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस ने दो को दबोचा
दिसम्बर 09, 2023 | 09 Dec 2023 | 4:39 PM

हाल में हीं राजस्थान में हुए करणी सेना के अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. जिसे खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाले एक गुर्गे ने जिम्मेदारी ली थी. एक बार फिर से लॉरेंस विश्नोई का नाम चर्चा में हैं. शनिवार को दिल्ली के वसंतकुंज के पास लॉरेंस गैंग के शूटर्स और स्पेशल सेल के बीच मुठभेड़ की खबर आई है. इस दौरान काफी गोलीबारी हुई है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं. हालांकि इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से एक शूटर नाबालिग बताया जा रहा है.

सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर IT रेड और करोड़ों रुपए की बरामदगी पर PM मोदी ने दी अपनी प्रतिक्रिया
दिसम्बर 08, 2023 | 08 Dec 2023 | 4:38 AM

सांसद धीरज साहू से संबंधित कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रूपए की नकदी से जुड़ी खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.