न्यूज11 भारत
रांचीः क्या आपने सड़क के किनारे लगे पेड़ों को सफेद रंगों में रंगे हुए देखा है, अगर हां..तो क्या आपके दिमाग में यह सवाल कभी आया है कि पेड़ों पर सफेद रंग क्यों रंगे होते है. हालांकि अपने भगदौड़ भरी जिंदगी में हम ऐसी कई चीजें देखते है जिसके कई कारण होते है और हमें इसके बारे कुछ जानकारी भी नहीं होती है. फिलहाल आइए हम जानते है कि पेड़ों को सफेद रंग से क्यों रंगे जाते है.
ये भी पढ़ें- पालतू कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह काटा, CCTV में कैद हुई घटना
हम किसी भी पेड़ या पौधे को बड़े प्यार से लगाते है. और चाहते है कि ये लंबे समय तक हरा-भरा रहे. सड़क किनारे लगे पेड़ों को सफेद रंगों से रंगने की वजह भी यही है कि पेड़ लंबे समय तक हरा-भरा रहे यानी पेड़ के लाइफ स्पैन को बढ़ाना. अब आप यह सोच रहे होंगे कि पेड़ को सफेद रंग रंगने से पेड़ों की जिंदगी कैसे बढ़ेगी या बढ़ाई जा सकती है. आपको यह जानकारी तो होगी कि पेड़ पर लगा सफेद रंग पानी और सफेद चूने को मिलाकर बनाया जाता है वहीं इसे अगर पेड़ों पर लगाया जाए तो, पेड़ों के तने को हानि पहुंचाने वाले दीमक, कई तरह के कीड़े मकोड़े उसे खराब नहीं कर पाते है. आपने यह भी देखा होगा कि पेड़ों की तने पर बीच से दरारें आने लगती है. इन सब चीजों से बचाने के लिए पेड़ों को सफेद रंग लगा दिया जाता है. इतना ही नहीं पेड़ों पर लंबी समय से सूर्य की रौशनी नहीं पड़ती है. और अगर उसके तने पर यह सफेद रंग लगाया जाता है तो पेड़ों पर दरारें नहीं आती है साथ ही पेड़ की उम्र भी बढ़ती है. तो अब आपको समझ में आ गया होगा कि सड़क किनारे लगे पेड़ों पर रंगे सफेद रंग क्यों लगाए जाते है.
एक खास बात यह भी है कि सफेद रंगों से रंगा पेड़ यह बताता है कि ये सभी पेड़ वन विभाग की निगरानी में हैं और इन्हें काटा नहीं जा सकता.