Friday, Mar 29 2024 | Time 17:49 Hrs(IST)
 logo img
  • प्रभु येसु ने स्वम प्रेम, बलिदान और मृत्यु दें कर हमें सीख का संदेश दिया है: बिशप आनंद जोजो
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया झारखंड में हुई शुरू

पहले चरण में 25996 सहायक आचार्यों की होगी बहाली
शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया झारखंड में हुई शुरू
न्यूज 1 भारत




रांचीः झारखंड में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पहले चरण में 25996 शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जिलों से प्रस्ताव मांगा गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को दिशा-निर्देश भेजा है. जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य में इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 20825 व स्नातक प्रशिक्षित 29175 शिक्षकों के पद सृजित किये गये हैं. इनमें से 25996 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जिलों से प्रस्ताव मांगा गया है. जिलों को 50 हजार पदों का आरक्षण रोस्टर क्लियर करने का भी निर्देश दिया गया है. जिला स्तर से आरक्षण रोस्टर क्लियर होने और प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके बाद प्रस्ताव झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जायेगी. प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अब सहायक शिक्षक की जगह सहायक आचार्य की नियुक्ति होगी. पूर्व के सहायक शिक्षक के 17446 पद अब सहायक आचार्य में समाहित किये गये. राज्य में कक्षा एक से पांच में 20825 व छह से आठ में 29175 पद होंगे.

 

शिक्षा विभाग द्वारा नवसृजित 50 हजार पद में से किस जिला में कितने पद होंगे, इसकी जानकारी जिलों को उपलब्ध करा दी गयी है. जिलों को कक्षा एक से पांच व छह से आठ के लिए अलग-अलग पदों की जानकारी दी गयी है.

 


 

प्रथम चरण में जिलावार नियुक्ति 

 

जिले का नाम कक्षा 1-5 तक कक्षा छठी से आठवीं तक

 

बोकारो 470 498

चतरा 958 779

देवघर 627 725

धनबाद 517 588

दुमका 730 932

गढ़वा 441 521

गिरिडीह 977 1361

गोड्डा 464 597

गुमला 409 630

हजारीबाग 436 548

जामताड़ा 333 476

खूंटी       252 323

कोडरमा 213 316

लातेहार 341      469

लोहरदगा 168     232

पाकुड़ 308     409

पलामू 795    1608

प सिंहभूम 637     735

पू सिंहभूम 479     630

रामगढ़ 188     232

रांची       617 818

साहेबगंज 392    523

सरायकेला 457    704

सिमडेगा 246    347
अधिक खबरें
चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार, AJSU पार्टी ने की घोषणा
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:57 AM

NDA गठबंधन में गिरिडीह की सीट AJSU के खाते में आई है. बता दे कि पार्टी ने घोषणा करते हुए चंद्रप्रकाश चौधरी को गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. AJSU संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसले पर लगी मुहर.

छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:25 PM

झारखंड में 17 मार्च को JPSC की परीक्षा आयोजित की गयी थी. पूरे राज्य इसके लिए में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. लेकिन छात्रों ने जामताड़ा और चतरा में पेपर लीक और गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. आपको बता दें कि परीक्षा के दिन ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ओएमआर सीट लेकर अभ्यर्थी बरामदे में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं.

Weather Update: झारखंड में गर्मी देने लगी है दस्तक, राजधानी में 35 डिग्री पहुंचा तापमान
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 10:06 AM

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है. झारखंड में भी मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं. रांची समेत कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.

झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की