Thursday, Apr 25 2024 | Time 10:15 Hrs(IST)
 logo img
  • सिमडेगा के कुरडेग मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी
  • सिमडेगा के कुरडेग मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी
  • ढूल्लू महतो के नामांकन की तैयारी के साथ जीत की रणनीति को लेकर चंदनकियारी विधानसभा में की गई बैठक
  • ढूल्लू महतो के नामांकन की तैयारी के साथ जीत की रणनीति को लेकर चंदनकियारी विधानसभा में की गई बैठक
  • अनुपमा सिंह को धनबाद लोकसभा प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व झारखंड प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन
  • अनुपमा सिंह को धनबाद लोकसभा प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व झारखंड प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन
  • सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
  • गोड्डा: बाबूपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका का तबादला होने पर बच्चों और ग्रामीणों में आक्रोश
  • गोड्डा: बाबूपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका का तबादला होने पर बच्चों और ग्रामीणों में आक्रोश
  • सिमडेगा में पारिवारिक तनाव के कारण फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पारिवारिक तनाव के कारण फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
  • Jharkhand Weather Update: रांची का तापमान फिर बढ़ा, हीट वेव का अलर्ट जारी
  • बाराद्वारी में आपसी रंजिश को लेकर जमकर हुई मारपीट, फिर चली गोली
  • बाराद्वारी में आपसी रंजिश को लेकर जमकर हुई मारपीट, फिर चली गोली
  • चैम्बर भवन में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान के प्रति व्यापारियों को किया गया जागरूक
खेल


महिला में तारणी कुमारी व पुरुष में रोहित हॉकी के बेस्ट कोच

अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुशील टोपनो को लाइफ टाइम कोचिंग अवार्ड दिया गया
महिला में तारणी कुमारी व पुरुष में रोहित हॉकी के बेस्ट कोच

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूज-11 भारत


रांची: एक साल के बाद कोविड-19 की रफ्तार कम होने के बाद रविवार को हॉकी झारखंड और झारखंड कुश्ती संघ की एनुअल जनरल मीटिंग ( एजीएम) मोरहबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के हॉल में संपन्न हुआ. एजीएम में सभी जिला के प्रतिनिधि शामिल हुए. झारखंड के ओलिंपियन माइकल किंडो व  गोपाल भेंगरा व पूर्व जिला खेल पदाधिकारी दलसिंगार राम के आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि आगामी वर्ष तक झारखंड के सभी जिला में हॉकी को पंहुचना लक्ष्य है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सभी 24 जिला की भागीदारी कराई जाएगी. तारणी कुमारी को इस वर्ष का हॉकी झारखंड का बेस्ट महिला कोच घोषित किया गया. पुरुष वर्ग में नवल टाटा हॉकी एकाडमी के कोच रोहित कुमार बेस्ट हॉकी कोच का अवार्ड मिला. खिलाड़ियों के लिए बेहतर कार्य करने के लिए हॉकी की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुशील टोपनो को लाइफ टाइम कोचिंग अवार्ड दिया गया. 


नवल टाटा को बेस्ट यूनिट का अवार्ड मिला


हॉकी सिमडेगा को बेस्ट जिला एसोसिएशन व नवल टाटा हॉकी अकादमी को बेस्ट हॉकी यूनिट का अवार्ड मिला. हॉकी के अच्छे कार्य करने के लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी व नवल टाटा हॉकी अकादमी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह को मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.


तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया


हॉकी झारखंड की 8वीं वार्षिक आम सभा में टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और झारखंड कुश्ती की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय पहलवान को सम्मानित किया गया. इसके अलावा निक्की व सलीमा के प्राथमिक कोच दशरथ महतो व प्रतिमा बरवा को भी सम्मानित किया गया. 


अगले माह जूनियर महिला नेशनल हॉकी सिमडेगा में  


जूनियर नेशनल महिला हॉकी की मेजबानी झारखंड को मिली है. सरकार, जिला प्रशासन सिमडेगा व हॉकी इंडिया के सहयोग से जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैपियनशिप का आयोजन अक्टूबर में सिमडेगा में किया जाएगा. झारखंड राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर महिला/पुरुष हॉकी चैपियनशिप 2021-22 का आयोजन किया जाएगा. इसके आयोजन के लिए हॉकी लातेहार व हॉकी सिमडेगा को तैयार रहने के लिए बोला गया. महासचिव विजय शंकर सिंह ने पिछले एक वर्ष 2020-21 की आय व्यय का व्योरा व उपलब्धियों की जानकारी दी. हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष अश्रिता लकडा ने 2020-21 की आडिट रिपोर्ट सभी के समक्ष पेश किए. 


कुश्ती के बेस्ट कोच फिर बबलू कुमार 


झारखंड राज्य कुश्ती संघ की 22वी वार्षिक आम सभा व कार्यकारणी समिति की बैठक हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुई. एजीएम में झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय पहलवान झारखंड की चंचला कुमारी को सम्मानित किया गया. इस वर्ष राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 2021,-22 का आयोजन गोड्डा में कराया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच बबलू कुमार को इस वर्ष भी झारखंड का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का अवार्ड दिया गया. धनबाद जिला कुश्ती सघ को बेस्ट जिला एसोसिएशन का अवार्ड मिला. महासचिव रजनीश कुमार ने 2020-21 आय-व्यय का ब्योरा सहित आडिट रिपोट पेश किया.


ये भी पढ़ें: पलामू प्रमंडल: बिजली संकट दूर करने की दिशा में जुड़ेगा नया अध्याय

अधिक खबरें
क्या T20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे MS Dhoni, रोहित शर्मा ने किया खुलासा
अप्रैल 21, 2024 | 21 Apr 2024 | 1:08 AM

26 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का समापन हो जाएगा. इसके 5 दिन बाद ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू हो जाएगा. इस बार का वर्ल्ड कप बेहद ही खास है. इस बार T20 वर्ल्ड कप में र 20 टीमें चैंपियन बनने के लिए दावेदारी पेश कर रही है. वहीं पहली बार यूएसए किसी आईसीसी टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहा है. हाल में ही दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन के पॉडकास्ट पर भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान

IPL: आज मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगे पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 9:07 AM

IPL में गुरूवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम मुल्लांपुर स्टेडियम में भिड़ेगी. मुल्लांपुर स्टेडियम पंजाब का होम ग्राउंड भी है.

IPL Birthday: 16 साल पहले आज के दिन ही खेला गया था IPL का पहला मैच, ये टीम बनी थी पहली चैम्पियन
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 9:03 AM

आज 18 अप्रैल है. ये दिन क्रिकेट जगत के लिए बेहद ही खास है. क्यूंकि आज के दिन ही दुनिया को IPL(इंडियन प्रीमियर लीग) जैसा एक शानदार टूर्नामेंट मिला था. आज यानि 16 अप्रैल को आईपीएल 16 साल का हो गया है. बता दें कि 2008 में आईपीएल का आगाज हुआ था. वहीं आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता था. बता दें, आईपीएल का पहला मैच बेंगलुरु के एम.

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगे गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स
अप्रैल 17, 2024 | 17 Apr 2024 | 10:02 AM

IPL में बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम IPL में 6 मैच खेल चुकी है.

T20 World Cup 2024 से बाहर हो सकते है ये स्टार ऑलराउंडर, जानिए वजह
अप्रैल 17, 2024 | 17 Apr 2024 | 9:59 AM

अभी आईपीएल(इंडियन प्रीमियर लीग) चल रहा है. इस आईपीएल में कई रिकॉर्ड भी टूट रहे है. IPL में अभी रोमांच का दौर जारी है. वहीं BCCI (बीसीसीआई) की भी नजर आईपीएल (IPL) में खिलाड़ियों पर टिकी हुई है. वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. बता दें, हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने अब तक सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है. वहीं उनकी आईपीएल में परफॉरमेंस भी कुछ खास नजर नही आ रही है. हार्दिक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही अभी तक फ्लॉप नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब हार्दिक के ऊ