Thursday, Apr 25 2024 | Time 05:03 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


IIT में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला

जेईई एडवांस परीक्षा 2023 नए पाठ्यक्रम के आधार पर होगी
IIT में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला
न्यूज 11 भारत

 

रांची: JEE-एडवांस 2023 में आयोजित होने वाली परीक्षा के तय पाठ्यक्रम में बदलाव हुआ है. फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में कुछ विषय में बदलाव किया गया है. अब जेईई एडवांस परीक्षा 2023 नए पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी. पाठ्यक्रम से संबंधित डिटेल्ड नोटिफिकेशन के संबंध में आधिकारिक वेसबाइट jeeadv.ac.in पर जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं. जेईई रिवाइज्ड पाठ्यक्रम को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

 


 

पाठ्यक्रम में कई विषयों को किया गया शामिल

जेईई एडवांस में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों को शामिल किया गया है. वहीं, तीन विषयों में बदलाव किया गया है. नए पाठ्यक्रम के अनुसार, भौतिकी खंड में सामान्य भौतिकी, यांत्रिकी, थर्मल भौतिकी, विद्युतीय तरंगों, प्रकाशिकी की व्यापक श्रेणियों के तहत विषय शामिल किया गया है. रसायन विज्ञान खंड में पदार्थ की अवस्थाएं: गैस और तरल पदार्थ, परमाणु संरचना, रासायनिक बंधन और आणविक संरचना सहित अन्य विषयों को शामिल किया गया है. गणित अनुभाग में अन्य विषयों के साथ सेट, संबंध और कार्य, बीजगणित, मैट्रिक्स शामिल हैं.

 
अधिक खबरें
रांचीः बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एक्शन प्लान के तहत जिला प्रशासन ने किया RRT का गठन
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:23 AM

ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच किए गए नमूनों में H5N1 (Avian Influenza) की पृष्टि हुई है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन की तरफ से एक्शन प्लान के तहत RRT (RAPID RESPONSE TEAM) का गठन किया गया है

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:04 PM

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर आज NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई. सुनवाई के बाद एनआईए की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं अब इस मामले में कोर्ट 3 मई को अपना फैसला सुनाएगी.

साहिबगंज में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज कार्यालय से पैसा लूटने मामले में दाहु यादव को हाईकोर्ट ने दी राहत
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 6:36 PM

साहिबगंज में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज के कार्यालय से पैसा लूटने मामले में आरोपी दाहु यादव को हाईकोर्ट से राहत मिली है कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. बता दें, यह पूरा मामला 2 अप्रैल साल 2021 का है

Jharkhand HC ने ट्रैफिक SP को दिया आदेश; कहा- 'एंबुलेंस और स्कूल बसें जाम में नहीं फंसे'
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:25 AM

रांची की यातायात व्यवस्था पर सुनवाई करते हुए झारखंड HC ने नियुक्ति को लेकर गृह सचिव से जवाब मांगा है. कोर्ट ने गृह सचिव से सवाल किया है कि यातायात पुलिसकर्मियों के खाली पदों को भरने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है.

जेल से बाहर नहीं निकल सकेंगे 3 कुख्यात अपराधी, 3 महीने तक बढ़ाई गई CCA
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:07 PM

राजधानी रांची के 3 कुख्यात अपराधियों के जेल से बाहर आने के सपनों पर पानी फिर गया है. क्योंकि अपराधियों पर लगे CCA अवधि अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दी गई है. इन तीन कुख्यात अपराधियों में रंजीत साव, शेख फिरोज और फरहान अंसारी के नाम शामिल हैं.