झारखंडPosted at: नवम्बर 09, 2021 थोड़ी राहत के बाद फिर महंगाई की मार, सुधा दूध हुआ महंगा
बिहार में सुधा दूध के दामों में इजाफा
न्यूज11 भारत
बिहार के लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी. बिहार में सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई. सुधा की नई दरें 11 नवंबर से लागू कर दी जाएगी. दूध के दामों में दो से चार रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है, इससे पहले इसी साल सात फरवरी 2021 को सुधा दूध की कीमतें बढ़ाई गई थी. सरकार ने कुछ दिन पहले ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में थोड़ी राहत दी थी, मगर लगातार बढ़ती दूध के दाम पसीने छुड़ाने के लिए काफी है. बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड ने सुधा दूध के दाम में प्रति लीटर 2-4 रुपए तक का इजाफा किया है, ये दरें 11 नवंबर से लागू होगें.
सुधा दूध का ब्रांड |
अभी |
नई कीमत |
फुलक्रीम मिल्क एक लीटर |
52 |
56 |
फुलक्रीम मिल्क आधा लीटर |
26 |
28 |
टोंड मिल्क एक लीटर |
41 |
43 |
टोंड मिल्क एक लीटर |
21 |
23 |
टोंड मिल्क एक लीटर |
46 |
49 |
स्टैंडर्ड मिल्क आधा लीटर |
23 |
25 |
काउ मिल्क एक लीटर |
43 |
46 |
काउ मिल्क एक लीटर |
22 |
24 |
काउ मिल्क एक लीटर |
37 |
40 |
डबल टोंड मिल्क आधा लीटर |
19 |
21 |
टी स्पेशल मिल्क एक लीटर |
40 |
43 |
टी स्पेशल मिल्क आधा लीटर |
20 |
22 |
आपको बता दें कि बिहार के बाजारों में सुधा की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में महंगाई की मार लगभग आधे से ज्यादा अबादी पर पड़ेगी.