Sunday, Apr 28 2024 | Time 01:52 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


निगम में हड़ताल वापस, 15 दिन का मिला समय

निगम में हड़ताल वापस, 15 दिन का मिला समय

रांची: रांची नगर निगम में मंगलवार को संविदा कर्मियों ने दो घंटे हड़ताल कर दिया है. निगम में 12 बजे तक जन्म व मृत्यु सर्टिफिकेट बनाने से लेकर कई अन्य काम ठप हो गया है. नगर निगम कर्मचारी संघ के नरेश राम ने बताया कि 15 दिनों में हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो फिर से हड़ताल किया जाएगा.  


ये है मांग:


कर्मियों का कहना है कि उन्हें सातवें वेतनमान की तर्ज पर भुगतान किया जाए. वहीं 10 साल से अधिक समय से काम कर रहे कर्मियों को स्थाई नियुक्ति का लाभ मिले. इधर, हड़ताल देख रांची नगर निगम के अधिकारियों ने 15 दिनों के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है. जिसके बाद संविदा कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया.

अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.