Friday, Sep 29 2023 | Time 12:35 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
  • बिरसा चौक के महतो होटल में अगलगी, कई सामान जलकर खाक
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
  • रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
  • जामताड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ATS की कार्रवाई, 5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
झारखंड


राज्यभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 118 सीटें रह गयी खाली

झारखंड राज्य संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने शुरू की काउंसेलिंग की प्रक्रिया
राज्यभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 118 सीटें रह गयी खाली
न्यूज11 भारत




रांचीः पहले चरण की काउंसेलिंग के बाद झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 118 सीटें खाली रह गयी हैं. इसमें राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान समेत महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज पलामू और मनिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज शामिल हैं. निजी कॉलेज लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कालेज पलामू में सरकारी कोटे की 25 सीटे अब भी खाली रह गयी हैं. 

 

झारखंड राज्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीइबी) की तरफ से 13 सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की 429 सीटों के लिए अब दूसरे चरण की काउंसेलिंग की जायेंगी. एमबीबीएस की 118 सीटों के अलावा बेचलर इन डेंटल सर्जरी की 257 सीटें और होमियोपैथी, यूनानी तथा आर्युवेदिक कॉलेजों की 54 सीटों पर काउंसेलिंग की जायेगी. नीट यूजी 2022 के सफल विद्यार्थियों से काउंसेलिंग को लेकर मेडिकल कॉलेजों के विकल्प को लेकर आवेदन मंगाया गया है. मेधा सूची के तहत 13 नवंबर तक निबंधन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. मेधा सूची में शामिल सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक कॉलेजों में च्वाइस फिलिंग करने का विकल्प दिया गया है. कॉमन मेरिट रिस्ट के तर्ज पर विद्यार्थी समय रहते च्वाइस में बदलाव कर सकें, इसके लिए एक दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा.

 


 

जेसईसीइबी की तरफ से काउंसेलिंग में शामिल विद्यार्थियों से शुल्क भी लिया जायेगा. काउंसेलिंग के लिए सामान्य, इडब्ल्यूएस, बीसी-1 व बीसी-2 कोटे के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. वहीं एससी-एसटी, महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपये देने होंगे. च्वाइस फिलिंग के आधार पर 17 नवंबर को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी होगा. इसमें चिह्नित हुए संस्था में विद्यार्थियों को 21 नवंबर तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.




डेंटल और होमियोपैथिक कालेज के लिए भी आवेदन भरने का विकल्प

 

पर्षद की तरफ से बैचलर इन डेंटल साइंस (बीडीएस) कोर्स के इच्छुक विद्यार्थी च्वाइस फिलिंग के दौरान रिम्स रांची के 31, अवध डेंटल कॉलेज जमशेदपुर के 80, हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस व वनांचल डेंटल कॉलेज, गढ़वा के 73-73 सीट पर च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे. वहीं, गवर्नमेंट होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज गोड्डा में संचालित बीएचएमएस कोर्स के 54 रिक्त सीट पर च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे.

 

अधिक खबरें
AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 11:48 AM

राजधानी रांची के मोरहाबादी में आजसू पार्टी आज से तीन दिवसीय महाधिवेशन कार्यक्रम शुरू हो रहा है. जिसे लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है. इस महाधिवेशन में बुद्धिजीवी और सामाजिक लोगों का जुटान होगा

रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 10:16 AM

जधानी रांची के बुढ़मू में अवैध बालू से लदे हाइवा को अपराधियों ने जला दिया. घटना बुढ़मू केरेडारी सिमांत क्षेत्र अंतर्गत हेंदेगीर मुख्य मार्ग का है.

ईद मिलादुन्नबी पर आज निकाला जाएगा जुलूस, प्रशासन ने कई रूट में किए बदलाव
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 7:35 AM

ईद मिलादुन्नबी पर राजधानी के कई इलाकों से गुरूवार को जुलूस निकाला जाएगा. इससे लेकर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है.

पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 7:18 AM

राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में मनीष नामक युवक पर गोलीबारी मामला सामने आया था. यह घटना बुधवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास हुई थी.

चाईबासा में नक्सलियों ने बनाया सुरक्षाबल के जवानों को निशाना, घायल तीनों जवान एयरलिफ्ट कर रांची लाये गए
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 2:12 AM

झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है.चाईबासा के तुम्बाहाका और सुरजुमबुरू के बीच सुरक्षाबल के जवान आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए .