Friday, Apr 26 2024 | Time 21:27 Hrs(IST)
 logo img
  • अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
  • रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
  • मतदान दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे की बोगस वोटिंग ना हो: डीसी सिमडेगा
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पति ओडिशा में करता था मजदूरी, पत्नी प्रेमी संग बच्चे को ले कर हुई फरार
झारखंड


कोल ब्लॉकों में 75% मानव बल राज्य के हों करें सुनिश्चित: हेमंत सोरेन

कोल ब्लॉकों में 75% मानव बल राज्य के हों करें सुनिश्चित: हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव एम. नागराजू ने मिलाकर झारखंड राज्य में अवस्थित 29 कोल ब्लॉकों को चालू करने के संबंध में बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य के 29 कोल ब्लॉकों में से 3 कोल ब्लॉक में पहले से ही उत्खनन कार्य प्रारंभ है तथा आने वाले कुछ महीनों में केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से केरेडारी, चट्टी बरियातू, बदाम, तुबेद, टोकीसूद एवं लोहारी कोल ब्लॉक में उत्खनन कार्य शीघ्र ही चालू हो सकेगा. केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष जानकारी रखी गई, इन 6 कोल ब्लॉकों में उत्खनन कार्य प्रारंभ करने को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के पदाधिकारियों द्वारा सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है. शीघ्र ही इन 6 कोल ब्लॉकों में उत्खनन कार्य प्रारंभ हो सके यह हमसभी की प्राथमिकता होनी चाहिए.


उत्खनन कार्य में 75% मानव बल राज्य के हों यह सुनिश्चित करें

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव एम.नागराजू को निदेशित किया कि विभिन्न कोयला उत्खनन कंपनियों के आवंटियों को झारखंड एक्ट का पालन कराना सुनिश्चित किए जाएं. राज्य सरकार के नियम के अनुसार उत्खनन कंपनियों में कार्यरत 75% मानव बल झारखंड के हों. यह प्राथमिकता के तौर पर सुनिश्चित की जाए. केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि विभिन्न कोयला उत्खनन कंपनियों के आवंटियों के साथ बैठक कर राज्य के ही 75% मानव बल उत्खनन कार्य करेंगे. यह अनुपालन किए जाने का निर्देश केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा दिए जाएंगे.

 

केंद्र सरकार डेडीकेटेड रेलवे लाइन करें निर्माण

 

केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह बात रखी की पाकुड़ जिला स्थित पछवारा कोल ब्लॉक से दुमका तक नया रोड बनाने का कार्य राज्य सरकार करे. इससे ट्रांसपोर्टिंग सुविधा सुलभ हो सकेगी. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण करने से वहां के वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. बेहतर यह हो सकता है कि केंद्र सरकार उस रूट में डेडीकेटेड रेलवे लाइन निर्माण करने का कार्य करे ताकि आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके. बैठक में कई और कॉल ब्लॉक को चालू करने को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के पदाधिकारियों द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जाने पर विशेष चर्चा की गई.

इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव एल.ख्यानगते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खान सचिव पूजा सिंघल, खान निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे.

 

अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.