Friday, Mar 29 2024 | Time 10:44 Hrs(IST)
 logo img
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
NEWS11 स्पेशल


प्रवीण सिंह के करीबी प्रदेश महासचिव संजय सहाय ने जदयू छोड़ी

कहा- स्व. रमेश सिंह मुंडा के बाद पार्टी लगातार झारखंड में कमजोर होती चली गयी
प्रवीण सिंह के करीबी प्रदेश महासचिव संजय सहाय ने जदयू छोड़ी

न्यूज11 भारत


रांची: जदयू के तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी प्रवीण सिंह के करीबी प्रदेश महासचिव संजय सहाय ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है. सहाय ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र भेजा है. सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सहाय ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज ,आतंकवाद, पाखंड राज मिटाना नया बिहार बनाना की लड़ाई के बाद नया बिहार का निर्माण तेजी से हो रहा है. परंतु बिहार से अलग हुआ झारखंड राज्य में पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है. स्व रमेश सिंह मुंडा की हत्या के बाद से पार्टी का जनाधार लगातार कम होता गया. पार्टी नेतृत्व ने हमेशा झारखंड में पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव मदद किया. पिछले विधानसभा चुनाव में रांची विधानसभा से मैं चुनाव भी लड़ा. परंतु सफलता हाथ नहीं लगी. संजय सहाय ने कहा कि दुख इस बात का है कि 22 वर्षों में झारखंड में पार्टी नेतृत्व नहीं बन पाया. जनाधार वाले नेता लगातार पार्टी से अलग होते गए. अभी हाल में ही राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह ने पार्टी से अपनी उपेक्षा एवं सकारात्मक कार्य नहीं होने कारण पार्टी छोड़ दिया. झारखंड में पार्टी लगातार क्यों कमजोर होती गई, कौन लोग हैं जो पार्टी को बढ़ाना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि पार्टी में कई ऐसे नेता हैं जो पार्टी हित में नहीं व्यक्तिगत हित साधने में लगे हुए हैं. संजय सहाय के साथ प्रदेश सचिव सुबोधकांत,पूर्व महानगर उपाध्यक्ष लंकेश सिंह,महासचिव पवन झा,सचिव बिनोद कुमार और संतोष वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दिया है.


ये भी पढ़ें... झामुमो के आरोप के डेढ़ घंटे के भीतर बाबूलाल मरांडी रांची पहुंचे


 
अधिक खबरें
Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.

सिमडेगा में नदियों का हो रहा चीरहरण, पर्यावरण को पंहुचता नुकसान बजाने लगी है खतरे की घंटी
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 1:33 PM

सिमडेगा में नदियों से हो रहे बालु का बेतहाशा अवैध खनन अब नदियों के लिए काल बनते जा रहा हैं. जिससे मानव जीवन के लिए एक बडा खतरा मंडराने लगा है. खतरे की ये घंटी और कोई नहीं बालू तस्कर बजा रहा है. सिमडेगा में बालु तस्करों ने नदियों का चीरहरण कर रहे है. कई नदियां बालू विहिन हो गई है. नदियों में बालू नहीं होने से ईको सिस्टम प्रभावित होने लगा है.

हजारीबाग के गौरवशाली अतीत
मार्च 13, 2024 | 13 Mar 2024 | 2:17 AM

हजारीबाग का गौरवशाली धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रही है. जी हां, आज हम बात कर रहे कभी रामगढ़ राज की राजधानी रहे पदमा किला की है. पदमा किला राजा राम नारायण सिंह के वंशजों को आखिरी धरोहर है.

झारखंड के इस जिले में मांस के दीवाने है लोग, इतने दिन में 33.41 करोड़ से अधिक का खा जाते मीट
मार्च 08, 2024 | 08 Mar 2024 | 9:20 AM

दुनिया के हर कोने में आपको खाने-पिने के शौकीन लोग मिल जाएंगे. किसी को शाकाहारी खाना पसंद है तो कई ऐसे लोग है जो नॉनवेज के दीवाने है. झारखंड में इस जिले में लोग नॉनवेज के लिए पागलों की तरह दीवाने है.