Sunday, Dec 14 2025 | Time 06:43 Hrs(IST)
गैलरी


पटना में टला एक बड़ा विमान हादसा, SpiceJet फ्लाइट में लगी आग

दिल्ली के लिए उड़ान भरा था विमान, सवार थे 185 यात्री
पटना में टला एक बड़ा विमान हादसा, SpiceJet फ्लाइट में लगी आग

न्यूज11 भारत


रांचीः पटना में दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट के विमान एसजी 725 के इंजन में अचानक आग लग गयी. घटना बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा  की है. बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 185 यात्री सवार थे, वहीं आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस बीच पायलट ने अपनी सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई. 


ये भी पढ़ें- मांडर उपचुनाव में सीएम हेमंत सोरेन 20 जून को 3 सभाओं को करेंगे संबोधित


 जानकारी के अनुसार स्पाइस जेट विमान के इंजन में टेकऑफ के दौरान आग लग गई. स्पाइस जेट का विमान पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था. वहीं यात्रियों को जैसे ही विमान में आग लगने की सूचना मिली, उनके बीच अफरा-तफरी मच गयी. वहीं पायलट ने अपने प्रयास से विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया. इस विमान में रांची के 9 यात्री भी सवार थे. सभी यात्री को सुरक्षित उतारा गया है किसी को कोई हताहत नहीं खबर नहीं है. 


 

 

 

अधिक खबरें
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई का दौरा, देखें PHOTOS
अगस्त 22, 2025 | 22 Aug 2025 | 5:10 PM

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नई का दौरा किया. इस दौरान कमांडेंट द्वारा उन्हें एक व्यापक जानकारी दी गई जिसमें अकादमी में अधिकारी कैडेटों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी शामिल थी.

रांची के हरमू, अरगोड़ा और सहजानंद चौक के सुंदरीकरण को मिली मंज़ूरी, ऐसा दिखेगा रांची
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 7:33 PM

राजधानी रांची के तीन प्रमुख चौराहों हरमू चौक, अरगोड़ा चौक और सहजानंद चौक के सुंदरीकरण कार्य को राज्य सरकार की मंज़ूरी मिल गई है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है और जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना है.

राज्यपाल  Santosh Gangwar  पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु दिवंगत Shibu Soren को अर्पित की श्रद्धांजलि, देखें PHOTOS
अगस्त 07, 2025 | 07 Aug 2025 | 4:37 AM

राज्यपाल Santosh Gangwar आज मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन; नेमरा पहुंचे राहुल गांधी, खरगे और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि, देखें PHOTOS
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 9:30 AM

झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की मुखर आवाज़ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ. अंतिम संस्कार की सभी विधियों का पालन करते हुए, उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से की मुलाकात
अगस्त 01, 2025 | 01 Aug 2025 | 12:08 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से मुलाकात की. यह मुलाकात षष्ठ्म विधानसभा के तीसरे (मॉनसून) सत्र के पहले दिन विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में हुई. मुख्यमंत्री ने स्पीकर का हार्दिक स्वागत और अभिवादन किया.