Wednesday, Apr 24 2024 | Time 08:28 Hrs(IST)
 logo img
  • डीसी व एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, देखा सिस्टम ठीक से काम कर रहा या नहीं
  • डीसी व एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, देखा सिस्टम ठीक से काम कर रहा या नहीं
  • गर्मी का कहर, लू से महिला ने तोड़ा दम
  • गढ़वा जिले के कंचनपुर गांव के कॉलोनी भुइयां टोला की जमीनी हकीकत, नहीं पहुंची सरकार की योजनाएं
  • गढ़वा जिले के कंचनपुर गांव के कॉलोनी भुइयां टोला की जमीनी हकीकत, नहीं पहुंची सरकार की योजनाएं
  • डीसी व एसएसपी ने गैताडीह में वल्नरेवल पॉकेट के मतदाताओं से किया संवाद, बोले: बिना प्रलोभन के भयमुक्त होकर करें मतदान
  • सिमडेगा में जहरीले सांपों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, फिर से एक बार अलग-अलग जगह पर दो लोगों को जहरीले सांप ने काटा
  • Weather Update: बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत; आज से फिर बढ़ेगा तापमान, हीट वेव चलने की संभावना
  • एमजीएम कॉलेज में रैगिंग के मामले में छात्र को किया गया 15 दिन के लिए सस्पेंड
  • एमजीएम कॉलेज में रैगिंग के मामले में छात्र को किया गया 15 दिन के लिए सस्पेंड
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के स्पेशल Rapporteur ने किया हजारीबाग के संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
  • शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 3 को थाना हाजिर का आदेश, 6 भू-माफिया को एक सप्ताह में दस्तावेज जमा करने का दिया निर्देश: एसडीपीओ चास
झारखंड


सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम कैंप के लिए झारखंड की छह खिलाड़ियों का चयन

चयनित खिलाड़ियों में चार सिमडेगा की
सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम कैंप के लिए झारखंड की छह खिलाड़ियों का चयन
आशीष शास्त्री, न्यूज11 भारत

 

सिमडेगा : हॉकी की नर्सरी सिमडेगा के लिए 24 दिसंबर का दिन निश्चित रूप से क्रिसमस की एक बडी खुशी लेकर आया है. आगामी 27 दिसंबर से बेंगलुरु में आयोजित भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए लंबे अर्से के बाद एक साथ सिमडेगा के चार खिलाडियों सहित झारखंड के 06 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया है. 

 


 

खेल की नगरी सिमडेगा सहित पुरे झारखंड के लिए ये खेल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है. राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित 06 खिलाड़ियों में ओलंपियन सलीमा टेटे पूर्व से जूनियर इंडिया टीम में शामिल रहीं हैं. वहीं, संगीता कुमारी और सुषमा कुमारी और साथ ही 2016 में जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम के गोलकीपर रही सिमडेगा के अल्फा केरकेट्टा शामिल है. इनके अलावा ओलंपियन निक्की प्रधान खुटी जिला की है और रांची जिला की रीमा बाखला है जो किसी कैंप में पहली बार चुनी गई है. इनका कैंप 27 दिसंबर 2021 से लेकर 28 जनवरी 2022 तक चलेगा. इस राष्ट्रीय कैंप में विभिन्न राज्यों से कुल 60 महिला हॉकी खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं. इन सभी खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर चलेगा और 12 जनवरी को इनका एक ट्रायल लिया जाएगा. उसमें से बेस्ट 33 खिलाड़ी चयन कर उन्हें सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में रखा जाएगा. 

 

हॉकी के क्षेत्र में सिमडेगा के लगातार बढ़ते कदम राज्य के लिए भी एक स्वर्णमयी युग लेकर आएगा. जब हॉकी से न केवल देश में बल्कि पुरी दुनिया में सिमडेगा की बेटियां अपने हुनर से डंका बजाकर झारखंड को अलग पहचान दिलाएगी. झारखंड हॉकी संघ ने सभी चयनित खिलाडियों को शुभकामनाएं दी है.
अधिक खबरें
गढ़वा जिले के कंचनपुर गांव के कॉलोनी भुइयां टोला की जमीनी हकीकत, नहीं पहुंची सरकार की योजनाएं
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 8:04 AM

गढ़वा जिले के रंका प्रखंड कार्यालय से महज 100 मीटर दूर कंचनपुर गांव के कॉलोनी भुइयां टोला की हालात आज तक नहीं बदली है. इस टोले में आज भी बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है.

एमजीएम कॉलेज में रैगिंग के मामले में छात्र को किया गया 15 दिन के लिए सस्पेंड
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:12 AM

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सीनियर-जूनियर से रैगिंग की शिकायत आने के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एसडीओ पारुल सिंह पहुंची. उन्होंने छात्रों की डांट-फटकार लगाई.

Weather Update: बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत; आज से फिर बढ़ेगा तापमान, हीट वेव चलने की संभावना
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:18 AM

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलने के कारण तेज हवाओं के झोंके के साथ छिटपुट की बारिश हुई. दिनभर आसमान में बादल छाया रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.

शपथ पत्र दाखिल नहीं करने पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर लगाया जुर्माना
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 5:59 AM

शपथ पत्र दाखिल नहीं करने पर राज्य सरकार पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 25 हजार रुपए का जुर्माना लगा. बिना ऑक्शन (नीलामी ) के माइनिंग लीज देने, माइनिंग लीज का नवीनीकरण करने की जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

चुनावी बयार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीमार, सीने में दर्द की शिकायत पर रेस्ट में गये संतोष सिंह
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 6:15 PM

मंगलवार की दोपहर अचानक कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के सीने में दर्द उठ गया. संतोष चूकि उस समय घर पर ही थे, इसलिए आनन फानन में परिजन अपार्टमेंट के नीचे स्थित जांच घर ले गये.