Tuesday, Apr 30 2024 | Time 00:12 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हजारीबाग के छह खिलाडियों ने परचम लहराकर जिले का नाम किया रौशन

हजारीबाग जिला योग संघ के पदाधिकारियों द्वारा ससम्मान के साथ खिलाडियों को किया गया सम्मानित
झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हजारीबाग के छह खिलाडियों ने परचम लहराकर जिले का नाम किया रौशन
प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग जिला डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित जिला परिषद पार्क में जिला योग संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जमशेदपुर में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन द्वारा झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 में छः खिलाडियों ने अपना परचम लहराया पूरे हजारीबाग जिले का नाम रौशन किया. जिसमें दो खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान, एक खिलाड़ी ने द्वितीय तथा एक खिलाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं दो को कॉन्सुलेशन प्राइज मिला. हजारीबाग योग संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हजारीबाग जिले के खिलाडियों को ससम्मान प्रोत्साहन के साथ सम्मानित किया गया. इस अवसर पर हजारीबाग जिला योग संघ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता तथा संरक्षक भैया मुरारी सिन्हा ने सभी को शाॅल ओढाकर सम्मानित किया. साथ ही सम्मानित कर उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.  हजारीबाग जिला योग संघ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि हजारीबाग जिले के छः खिलाडियों ने झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में अपना परचम लहराया है. यह पूरे हजारीबाग के लिए काफी सुखद खबर है. इससे प्रेरित होकर हजारीबाग के कई प्रतिभागी आगे आएंगे और अपना जिला का नाम रौशन करेंगे. 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले में हजारीबाग में जल्द राज्य स्तरीय योग टुर्नामेंट होगा. झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में खिलाड़ी शत्रुंजय कुमार व अभिषेक सिंह को 30 से 40 आयु वर्ग में क्रमशः प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. खिलाड़ी विकास कुमार दास को 27-30 आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. इसी आयु वर्ग में महिलाओं में एकता कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. खिलाडी मधुबाला, सीमा कुमारी एवं बसंती कुमारी को कंसोलेशन प्राइज मिला. इस उपलब्धि को प्राप्त करने में हजारीबाग के कोच ज्ञानोदय कुमार का अहम योगदान दिया. बधाई देने वालों में योग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रुचि कुजूर, उपाध्यक्ष अनुप राजेश लकड़ा, अशोक सिंह, रीना सिंह, बहादुर राम,  महासचिव रवींद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रेणु कुमारी, आचार्य कौटिल्य, शीला सिंह सहित कई लोग शामिल है. 

 

 




 
अधिक खबरें
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाओं के द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 8:54 PM

हजारीबाग नगर आयुक्त सह प्रशासक के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वयं सेवी संस्था की महिलाओं के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

हजारीबाग लोकसभा इस बार इतिहास लिखने जा रहा है- जेपी भाई पटेल
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 8:08 AM

हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया.

भाजपा प्रत्याशी मनीष व पूर्व विधायक का तूफानी जनसंपर्क अभियान, भाजपा के पक्ष में माँगा जनसमर्थन
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:37 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के साथ दर्जनों गाँवों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन माँगा.

हजारीबाग में जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक संपन्न
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:16 AM

लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदाता भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान एवं निर्वाचन संबंधी जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्वीप कोर कमिटी की बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में की गई.

हजारीबाग के चौपारण में उत्पाद विभाग की कारवाई, बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट सहित कई अन्य पदार्थ जब्त
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:05 PM

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आज चौपारण थाना क्षेत्र में चौपारण थाना से पुलिस बल लेकर पडरिया, बैरियाटांड में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गई.