Friday, Mar 29 2024 | Time 19:56 Hrs(IST)
 logo img
  • झारखंड पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव: केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का
  • BCCL मुख्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन
  • कुएं में गिरने से बच्चे की मौत
  • प्रभु येसु ने स्वम प्रेम, बलिदान और मृत्यु दें कर हमें सीख का संदेश दिया है: बिशप आनंद जोजो
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
देश-विदेश


दिल्ली से रांची लौटे सीएम, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन देना है शिबू सोरेन करेंगे घोषणा

दिल्ली से रांची लौटे सीएम, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन देना है शिबू सोरेन करेंगे घोषणा

न्यूज11 भारत


रांची: बीजेपी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इसके बाद अब चुनाव को लिए राजनीतिक गलियों में शोर तेज हो गई है. उम्मीदवारों के नाम पर प्रस्ताव और समर्थन के लिए राजनीतिक दलों के नेता बढ-चढ़ कर सामने आ रहे है. इधर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल 27 जून को दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जहां सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री से सरना धर्मकोड समेत कई मुद्दे और राज्य की राजनीतिक परिस्थियों पर चर्चा की. इसके अलावे कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की. जानकारी के मुताबिक, तबीयत खराब होने की वजह से सोनिया गांधी से सीएम हेमंत की मुलाकात नहीं हो सकीं. 


बता दें, 18 जून को बीजेपी से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू वहीं विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा ने कल यानी 27 जून को नामांकन दाखिल किया. सिन्हा के नामांकन में झामुमो के कोई सांसद और विधायक शामिल नहीं हुए. दिल्ली आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी दिल्ली में राज्यसभा के प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की. उनसे मिलकर सीएम हेमंत ने वर्तमान के राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की.


ये भी पढ़ें- विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज सोमवार को दाखिल किया अपना नामांकन


27 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यसभा प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को ही रात के 10 बजे रांची वापस लौटे. इस दौरान सीएम ने कहा कि मंगलवार को वे झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे जिसके बाद वे दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और राज्यसभा के प्रतिपक्ष नेता से हुई बातचीत की जानकारी देंगे. इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव 2022 में झामुमो किसे समर्थन देगा यह निर्णय खुद शिबू सोरेन लेंगे. बता दें, एनडीए ने झारखंड राज्य की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपनी ओर से उम्मीदवार बनाया है. कहा जा रहा है कि आदिवासी चेहरा होने की वजह से झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्वाभाविक झुकाव द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हो सकता है. जानकारी यह भी है झामुमो राष्ट्रपति चुनाव में सर्वसम्मति बनाने के पक्ष में है. हालांकि यह तो पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन के ऐलान के बाद ही पता चल पाएगा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झामुमो का समर्थन किसके पक्ष में है.

इधर झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में अभी वक्त है सीएम गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर राज्य के कई मुद्दों पर बात की है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिस्थियों को देखकर निर्णय लिया जाएगा, अभी परिस्थितियां बदलेंगी. जानकारी देने के लिए सही समय का इंतजार किया जा रहा है. वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा के नामांकन के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है उन्होंने कहा कि झामुमो वैचारिक रुप से एक नेचुरल साथी है उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा सुयोग्य प्रत्याशी हैं. झारखंड से उनका गहरा रिश्ता रहा है और वे विपक्ष के साझा उम्मीदवार है. इसे लेकर बैठक भी हुई. जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा भी शामिल हुआ था



 

 

अधिक खबरें
26 अप्रैल को पूर्णिया में कांग्रेस के झंडे को स्थापित करेगी जनता : पप्पू यादव
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 7:31 PM

महागठबंधन में सीटों की घोषणा के बाद आज पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी के नेता सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी का झंडा मेरे हाथों में दे दिया है और जनता ही अगली 26 अप्रैल को पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी के झंडे को स्थापित करेगी.

केजरीवाल को आशीर्वाद कैंपेन लॉन्च किया पत्नी सुनीता ने, केंद्रीय मंत्री बोले - सुनीता CM बनने की तयारी कर रही
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 5:13 PM

आम आदमी पार्टी ने 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान की शुरुआत की है. .शुक्रवार (29 मार्च) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'मैं आपको (जनता) वॉट्सऐप नंबर 8297324624 दे रही हूं. आप इस पर मैसेज भेजकर अपने अरविंद को आशीर्वाद भेजे.

Lok Sabha Election: बिहार में I.N.D.I.A गठबंधन ने सीट शेयरिंग का किया ऐलान, आरजेडी-26, कांग्रेस-9, वाम दल-5
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 12:11 PM

बिहार में इंडिया गठबंधन आज सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान करेगा. आज दोपहर 12:30 बजे पटना में कांग्रेस और राजद की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें बिहार झारखंड में गठबंधन का फैसला किया जाएगा.

Good Friday 2024: पूरे विश्वभर में मनाया जा रहा आज गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 11:16 AM

पूरे विश्वभर में आज 29 मार्च को ईसाई धर्म गुड फ्राइडे मना रहा है. गुड फ्राइडे को ‘होली फ्राइडे’ या ‘ग्रेट फ्राइडे’ के नाम से भी पुकारा जाता है. मान्यता है कि आज के ही दिन प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था.

मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, जेल में आया था हार्ट अटैक
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 7:46 AM

गुरुवार को सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. बता दें कि वे बांधा जेल में बंद थे.