Sunday, Oct 1 2023 | Time 02:07 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे का दूसरा दिन, खूंटी में महिलाओं को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे का दूसरा दिन, खूंटी में महिलाओं को करेंगी संबोधित
न्यूज11 भारत

रांची: तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज, गुरूवार को राजभवन से खूंटी के लिए रवाना हो चुकी हैं. खूंटी में राष्ट्रपति स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ संवाद करेंगी. खूंटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल हो रही हैं. यह कार्यक्रम बिरसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में हो रहा है. वहां, सुबह करीबन 10 बजकर 30 में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी. राष्ट्रगान के बाद स्वागत भाषण होगा. उसके बाद ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक परिचायत्मक प्रस्तुति देंगे. परिचय के बाद केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोगों को संबोधित करेंगे.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संबोधन के बाद राज्यपाल का संबोधन होगा. राज्यपाल के संबोधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ चर्चा करेंगी. कार्यक्रम समाप्ति के बाद वो हेलीकॉप्टर से रांची लौट जाएंगी. खूंटी में लगभग दो घंटे तक राष्ट्रपति रहेंगी. खूंटी में राष्ट्रपति की सुरक्षा में 1500 जवानों को लगाया गया है, जबकि 13 मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है.

 


 

खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुका, केंद्रीय राज्य मंत्री शक्ति विश्वेर टुडू, पद्मभूषण कड़िया मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा भी शामिल होंगे. उसके बाद दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर वो नामकुम स्थित ट्रिपल आईटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होगी. वहां से साढ़े पांच बजे वो राजभवन लौटेंगी. राजभवन में ही राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी.
अधिक खबरें
एटीएम तोड़ने में कामयाब नहीं हुए तो चोरों ने चुरा ली बैटरी, सीसीटीवी को भी बनाया निशाना
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 8:39 AM

एटीएम तोड़ कर चोरी की घटना सुनने को मिल हीं जाती हैं पर यूपी से इस बार एक ऐसी चोरी की घटना सुनने को मिली है. जिसे सुनकर आप अपना सर पकड़ लेंगें. दरअसल यह घटना जनकपुरी थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल की है. जहां परिसर में लगे पीएनबी के एटीएम में शुक्रवार की देर रात चोरों ने चोरी के इरादे से एटीएम को तोड़ने की कोशिश की.

नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को सुनाई गई सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 5:04 AM

राजधानी रांची में नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने मामले में पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है. दोषी विजय रजवार, और प्रेम कुमार को उम्र कैद की सजा मिली है. वहीं नाबालिग दोषी को 20 साल की सजा दी गई है. पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है.

बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में तीन आरोपी दोषी करार, 5 अक्टूबर को तय होगी सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 9:10 AM

बहुचर्चित आठ साल पुराने यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी रंजीत कोहली उनकी मां कौशल्या रानी और हाई कोर्ट के बर्खास्त रजिस्टार मुस्ताक अहमद की किस्मत का फैसला आज (30 सितंबर) होगा.

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार हो रही नियमों की अनदेखी, कारवाई ना होने से बढ़ें हैं हौसले
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 3:37 AM

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार नियमों की अनदेखी की जा रही है. प्राईवेट स्कूल के वाहनों द्वारा नियमों को ताक पर रख चलने की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं. लेकिन, इसके बाद भी उनपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने से इनका मनोबल लगातार बढ़ता हीं जा रहा है

मैक्लुस्कीगंज देश के श्रेष्ठ 35 पर्यटक गांवों में, ब्रॉन्ज अवार्ड से सम्मानित
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 2:51 PM

झारखंड की राजधानी रांची से 60 किमी उत्तर-पश्चिम में बसा मैक्लुस्कीगंज को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट टूरिस्ट गांव पुरस्कारों में ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया.