न्यूज11 भारत
रांचीः झारखंड में नगर निकाय का चुनाव आने वाला है इसे लेकर झारखंड निर्वाचन आयोग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. इधर राज्य के नगर निगम की सीटों के आरक्षण पैटर्न पर राज्य निर्वाचन आयोग ने कई बदलाव किए है. जानकारी के लिए आपको बता दें, कि आयोग ने राजधानी रांची के नगर निगम की सीट पर से अब एसटी सीट को हटा दिया है. वहीं इसके जगह पर अब एससी वर्ग (महिला-पुरुष) का नया चेहरा दिखेगा. इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि पलामू, देवघर, बोकारो, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम के महापौर की सीट के लिए भी नया फैसला लिया है.
बता दें, झारखंड निर्वाचन आयोग ने देवघर नगम निगम की सीट महिला के लिए अनारक्षित कर दी है, पलामू (मेदिनीनगर) नगर निगम और गिरिडीह नगर निगम में महापौर की सीट अनारक्षित की है. वहीं बोकारो (चास) और धनबाद नगर निगम सीट पर भी आयोग ने महिलाओं के लिए अनारक्षित तय की है. सरायकेला-खरसावां (आदित्यपुर नगर निगम) में मेयर पद के लिए महिला (एसटी वर्ग) इसके अलावे पूर्वी सिंहभूम (मानगो नगर निगम) की सीट पर अनारक्षित (महिला-पुरूष) की गई है.