Friday, May 17 2024 | Time 03:28 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


चुरचू के बागजोबरा गांव में धूमधाम के साथ मनाया गया सरहुल महोत्सव

मांदर के थाप में रात भर खूब थिरकते व झूमते नजर आये लोग
चुरचू के बागजोबरा गांव में धूमधाम के साथ मनाया गया सरहुल महोत्सव

प्रशांत शर्मा/ न्यूज़11 भारत,


हजारीबाग/डेस्क: चुरचू प्रखण्ड के चुरचू पंचायत के बागजोबरा  टोला में  झरना झारखंड ट्रस्ट , जाहेर संस्था व बागजोबरा बाहा महोत्सव तैयारी समिति के तत्वाधान में दिशोम बाहा महोत्सव सरहुल महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया . इस महोत्सव कार्यक्रम में  बतौर  मुख्य अतिथि संताल समाज दिशोम मांझी हाड़ाम सह झारखंड राज्य समन्यव समिति सदस्य फागु बेसरा व विशिस्ट अतिथि  पूर्व जीप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति , चुरचू मुखिया पूनम बेसरा ,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी  ललीत राम , चुरचू थाना प्रभारी शंभु शरण दास ,  उपप्रमुख संजय सिंह ,आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार शामिल रहे. वही आदिवासी युवा युक्तियों ने रात भर  ढोल  - मांदर  के थाप व  पारंपरिक नृत्य व संगीत से अतिथियो का स्वागत किया गया .  इस  बाहा महोत्सव के मुख्यातिथि फागू बेसरा ने  कहा कि  दिशोम बाहा आदिवासियों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है जो प्रकृति प्रेमी ,जंगलो ,पहाड़ो ,नदी -नालों को ईश्वरीय देन मानकर पूरे प्रकृति को सम्मान देते है. वर्तमान पीढ़ी को इससे बरकरार रखने की जरूरत है . वही  पूर्व जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति  ने कहा कि आदिवासियों को अपनी धर्म ,भाषा संस्कति  को बरकरार रखने की जरूरत है. चुरचू मुखिया पूनम बेसरा ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपना भाषा व संस्कृति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है .


दिशोम बाहा नृत्य व संगीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीमों को किया गया सम्मानित : दिशोम बाहा महोत्सव में बाहा नृत्य व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई गांवों के नृत्य मंडली  ने भाग लिया . जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने नृत्य महिला  टीम को  पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया .इसके पूर्व कार्यक्रम के शुरुआत में जाहेर मुनी दीदी सिस्टर जेरमेन , स्व. श्याम मुर्मू व स्व. चरण मांझी के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किये .

 

स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम किया प्रस्तुत :  दिशोम बाहा महोत्सव में शाम को स्थानीय गाँवो के  टीमो  के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया . जिसमें बागजोबरा ,कीमो सहित कई टीमों ने भाग लिया .

 


 

संताली आर्केस्ट्रा में गोड्डा  के कलाकारों ने  रात में बांधा समा: गोड्डा  बीर भंटा भजल बाबा आर्केस्ट्रा  के कलाकारों ने रात्रि को अपने गीत संगीत से लोगो को काफी मनोरंजन कराया. संताली फ़िल्म जगत की कलाकारों  ने  अपने मधुर संताली संगीत से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिये .

वही दिशोम बाहा सरहुल महोत्सव में  चुरचू ,मांडू ,दारू  सहित अन्य गांवो के लोग  कार्यक्रम में शामिल हुए. बाहा महोत्सव को सफल बनाने में   बाहा महोत्सव के अध्यक्ष गुरदयाल हँसदा ,सचिव - सहदेव किस्कू व कोषाध्यक्ष आनंद सोरेन ,संरक्षक सह नायके  लालजी मांझी ,  लाजरुष सोरेन रामकिशोर मुर्मू , संजय मुर्मू , बाबूचंद हंसदा , प्रकाश सोरेन ,महादेव सोरेन, महालाल हँसदा , पन्नालाल मुर्मू , चुनुलाल हँसदा, फिनिलाल किस्कु ,लखीराम मांझी ,भीमसेंट टुडु ,जेठूवा मांझी ,मन्नू टुडू ,संजय मुर्मू, गणेश टुडू , राकेश सोरेन, संतोष बास्के ,बागुन सोरेन, सुनील मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, रमेश मांझी,   निखिल किस्कू , महातम , सिकंदर मरांडी, छोटेलाल मरांडी, सोहन हांसदा, बिनय हांसदा, राजू टुडू, राम टुडू,  संजय टुडू, दीपक मुर्मू, प्रदीपह हांसदा, रवि मुर्मू, सुशांत हांसदा, अर्जुन हांसदा,संतोष हांसदा, विमल हांसदा, रमेश हांसदा, प्रकाश हांसदा, आनंद किस्कू, अल्बर्ट मुर्मू, रामजी मांझी, महेन्द्र किस्कू, अनिल हांसदा, सिंटू किस्कू, सुनील किस्कू अनिल हांसदा ,नरेश् किस्कू, सुरेंद्र बासके, प्रदीप किस्कू, जिवलाल हांसदा, प्रमेश  हांसदा, सुनील हांसदा, विजय मुर्मू, अर्जुन हांसदा, जोसेफ् मरांडी, सोधन मरांडी, महेन्द्र किस्कू, राजेश किस्कू, दिनेश सोरेन, शामेल किस्कू, बिल्कन हांसदा, पुशलाल टुडु,नेहारानी किस्कू, मार्टिना  मुर्मू, सुष्मिता सोरेन, जोस्फीन मुर्मू, स्नेहा  रानी किसकू, मनीषा किस्कू, लक्ष्मी किस्कू, असमिता  किस्कू, आनंद सोरेन, प्रकाश टुडु, बिशुन मुर्मू, लालजी किस्कू ,बाबूचंद हंसदा ,प्रकाश सोरेन सहित  कई लोग शामिल थे.

 

अधिक खबरें
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 9:02 PM

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को हजारीबाग लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा का आयोजन हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित कृषि फार्म मैदान में शाम 6 बजे से किया जाएगा. इस अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद रहेंगे.

चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:34 PM

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल व पूर्व विधायक मनोज यादव ने चौपारण बाजार और बरही में आगामी लोकसभा चुनाव की लेकर रोड शो किया. मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के पहुंचे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी साथ रहें. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए, विश्व में भारत के बढ़ते कदम के लिए तथा मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को दें.

बिजली चोरी को लेकर चला अभियान, कई होटलों और लोगो के खिलाफ प्राथमिकी, भारी जुर्माना
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 4:22 PM

विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग लगातार छापामारी अभियान चलाकर प्राथमिक की दर्ज करने का काम कर रही है. कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक आनंद की टीम ने बरही के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ छापेमारी किया.

हजारीबाग में लापरवाह बिल्डरो पर निगम कसेगा शिकंजा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को किया अनिवार्य
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 4:15 PM

शहर के अपार्टमेंटों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य कर दिया गया है. जिन जिन अपार्टमेंट में यह सिस्टम नही होगा उन अपार्टमेंट मालिको के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी. इसको ले नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र लाल की अध्यक्षता में नगर निगम हजारीबाग के राजस्व शाखा की बैठक आहूत की गई .

हजारीबाग लोकसभा : 'मनीष' और  'पटेल'  किसके सिर होगा सांसद का ताज ?
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 3:51 AM

हजारीबाग लोक सभा संसदीय क्षेत्र का मतदान 20 मई को होना है। बस ! कुछ ही दिन शेष रह गये हैं . इस लोकसभा क्षेत्र से सत्रह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं . सभी उम्मीदवार अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. वहीं सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान क्रियाशील हैं.