न्यूज 11, भारत
रांची : राज्यपाल रमेश बैस ने राज भवन के दरबार हॉल में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी, ऊर्जा विभाग प्रधान सचिव अविनाश कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन समेत कई गणमान्य व्यक्ति एवं झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के परिजनगण उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी.