Tuesday, May 7 2024 | Time 05:06 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गढ़वा


स्वीप के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

स्वीप के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 

गढ़वा/डेस्क:- गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय कल्याणपुर गढ़वा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) इकाई द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कैलेंडर के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्राचार्या डॉ संयुक्ता कुमारी सिंह, एन एस एस पदाधिकारी प्रो. अनीता तूफानी ने छात्राओं को मतदान की विशेषता बताते हुए मतदाता जागरूकता पर जोर दिया. सभी मतदाता विद्यार्थियों को वोट देने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रो. अर्चना कुमारी, प्रो शीशम साहू, एस एन रॉय, डॉ राजश्री अखौरी, डॉ कविता कुमारी, डॉ कुमार महीपाल, प्रो रंजीत कु. सोनी, प्रो नेलन तिर्की, प्रो सुनील पाल, प्रो ललिता कुमारी तथा रमेश कुमार उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में विजय छात्रा प्रतिभागी प्रथम–स्नेहा केशरी, द्वितीय– पायल कुमारी, तृतीय–श्रेया कुमारी, जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
अधिक खबरें
मतदान केंद्र पर जाने में असमर्थ 85 प्लस के वृद्ध एवं दिव्यांग मतदातओं के घर जाकर कराया जा रहा होम वोटिंग
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 9:51 PM

गढ़वा में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर 85 प्लस के वृद्ध मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता जो मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने में असमर्थ है, वैसे मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की व्यवस्था की गई है.

सोशल मीडिया कैम्पेन में जिलावासी अवश्य लें भाग, बैठक कर उप विकास आयुक्त गढ़वा ने किया अपील
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 9:45 PM

लोकसभा आम चुनाव 2024 को हम लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मना रहे हैं। इसे लेकर मतदातओं को जागरूक करने हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उप विकास आयुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट आइकन, एनसीसी, एनएसएस, एफपीओ, कर्मचारी संघ, JSLPS, हेल्थ विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभाग के प्रतिनिधियों संग बैठक किया गया

साढ़े चार साल में गढ़वा झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है : मंत्री मिथिलेश
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:38 AM

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को झामुमो गढ़वा प्रखंड के बूथ एवं पंचायत प्रभारियों का प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया.

दो मुखिया सहित दो दर्जन से अधिक लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:43 PM

गढ़वा के दो मुखिया सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया. शनिवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

अबकी बार जनता भाजपा को करेगी तड़िपार: मिथिलेश ठाकुर
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:35 PM

झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि भाजपा अबकी बार चार सौ पार नहीं करेगी. बल्कि अबकी बार जनता भाजपा को तड़िपार करेगी. आगामी चार जून प्रधानमंत्री मोदी जी की तानाशाही का अंतिम दिन साबित होगा.