Wednesday, Apr 17 2024 | Time 03:40 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी, रात में बढ़ेगी ठंड, देखें धुंध का नजारा

कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी, रात में बढ़ेगी ठंड, देखें धुंध का नजारा

न्यूज11 भारत

रांची : राजधानी रांची में ठंड के आसार बढ़ने लगे हैं. सुबह से ही जिले में घना कोहरा छाया हुआ है. कहा जा सकता है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही बढ़ रही है वैसे-वैसे धुंध भी बढ़ रही है. हालांकि, कोहरे के बीच रांची में हवा की गति तेज नहीं है, हवा में 87 फीसदी तक की नमी है. विजिब्लिटी काफी लो (LOW) है. सुबह 8-9 बजे तक शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. लेकिन मौसम विशेषज्ञों की माने तो रात में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके साथ ठंडी हवा के झोंके भी चलेंगे जिससे कनकनी का एहसास होगा. 


कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी का नजारा

कोहरे से लिपटी राजधानी का नजारा देखने लायक रहा. सुबह 9 बजे के बाद धुंध छटने लगी. मौसम ने जिस तरह मिजाज बदला है वह वाकई आनंद लेने वाला है, लेकिन इस बीच हमें सड़क पर चलते समय सावधानियां बरतने की जरूरत है. धुंध की वजह से कम हुए विजिब्लिटी से सड़क हादसों के खतरे बढ़ जाते हैं. इसलिए ऐसे समय में सभलना भी जरूरी है.



इसे भी पढ़ें, विक्की-कटरीना की शादी के लेकर राजस्थान में शिकायत दर्ज, आज से होने हैं शादी के Functions


रात में बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों की माने तो रात में तापमान में गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही मौसम साफ होगा और हवा की रफ्तार 7 km से 19 km प्रति घंटे होगी. इस समय कोहरा महज 2 फीसदी होगा, जो हवा को गति देने में मददगार होगा.

अधिक खबरें
बड़कागांव के महुदी गांव को एक बार फिर सुलगाने की कोशिश
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 7:53 AM

बड़कागांव के महुदी गांव को एक समुदाय विशेष के लोग सुलगाने पर अड़ गाएं ऐसे लोग शांतिपूर्ण वापसी कर रहे रामनवमी जुलूस को अपने गांव से नहीं गुजरने देने की मांग पर अड़ गए।

कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की घोषणा, धनबाद से अनुपमा सिंह को मिला टिकट
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:42 AM

कांग्रेस ने झारखण्ड में लोकसभा सीट के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. गोड्डा से दीपिका पांडे, धनबाद से अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह और चतरा से केएन त्रिपाठी को पार्टी ने टिकट दिया है.

जमशेदपुर: हाइवा चालक सन्नी यादव की हत्या के मामले में हथियार सहित 7 गिरफ्तार
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:51 PM

हाइवा चालक सन्नी यादव की हत्या में जमशेदपुर पुलिस ने हथियार के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि अपराधियों ने रविवार को हाइवा चालक सन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड पार्टी ने जारी की अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:40 PM

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड पार्टी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

आदित्यपुर: बीजेपी के 400 पार के नारे को नेस्तानाबूद करना ही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:09 PM

मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन इन दिनों अपने 4 दिवसीय दौरे पर सरायकेला में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर रहे है. मंगलवार को मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को इन्डिया गठबंधन की उम्मीदवार जोबा मांझी को जिताने के लिए मूलमंत्र दिए.