Thursday, Jun 8 2023 | Time 00:19 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


रांची के इन तीन ऑटोनोमस कॉलेजों को अब रांची विश्वद्यालय करेगा संचालित

रांची के इन तीन ऑटोनोमस कॉलेजों को अब रांची विश्वद्यालय करेगा संचालित
न्यूज11 भारत


रांचीः विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से रांची के तीन कॉलेजों के ऑटोनोमस की संबद्धता समाप्त कर दी गयी है. इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत सिन्हा के निर्देश पर संत जेवियर्स महाविद्यालय, मारवाड़ी कॉलेजों और रांची वूमेंस कॉलेज की ऑटोनोमस संबंधित स्टेटस को समाप्त कर दिया गया है. इसकी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गयी है. रांची विश्वविद्यालय की तरफ से अब इन तीनों कॉलेजों के शैक्षणिक सत्र का संचालन करते हुए परीक्षा ली जायेगी और नतीजों की घोषणा की जायेगी. 

 

रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से इन तीनों कॉलेजों के संचालन की जिम्मेवारी ले ली गयी है. इस बाबत यूजीसी को भी रांची विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से सूचित कर दिया गया है. साथ ही साथ कुलाधिपति सह राज्यपाल, उच्च शिक्षा और तकनीकी विभाग के निदेशक और तीनों कॉलेजों के प्राचार्यों को भी जानकारी मुहैया करा दी गयी है. 

 


 

रांची विश्वविद्यालय की तरफ से कहा गया है कि मारवाड़ी कालेज को 2015-16 से 2020-21 तक ऑटोनोमस का दर्जा दिया गया था. इसी तरह रांची वूमेंस कालेज को 2017-18 से 2021-22 तथा संत जेवियर्स कालेज को भी इसी अवधि के लिए ऑटोनोमस का दर्जा मिला था. यह अवधि अब समाप्त हो गयी है. इन कालेजों का नैक से ए ग्रेड का सर्टिफिकेशन किया जाना था. पर यह कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी. यूजीसी के नियमों के अनुसार कालेजों के ऑटोनोमी को लेकर योग्यता और नियमों का पालन करना जरूरी है और एनबीए के द्वारा निर्धारित अंक भी लाना जरूरी है. 
अधिक खबरें
गुमला में संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी ने 8 लोगों को रौंदा
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 7:56 PM

संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी ने 8 लोगों को रौंदा है. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है

मानसून से पहले राज्य के सभी शहरों की नाले-नालियों की अभियान चलाकर होगी सफाई
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 6:28 PM

राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया है कि अगले 10 दिनों में नाले-नालियों की तलहटी से सफाई कराई जाए. चौबे ने कहा कि बरसात शुरू होने वाली है. नाले-नालियां जाम ना हो.

लव-जिहाद: धर्म परिवर्तन के लिए मॉडल पर बनाया जा रहा था दबाव
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 6:09 PM

लव जिहाद की शिकार मॉडल मानवी राज का बुधवार को रिम्स में मेडिकल हुआ. इसके बाद कोरोना टेस्ट किया गया. मॉडल का अब कोर्ट में 164 का बयान दर्ज होगा. यश मॉडल्स कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर पर मॉडल ने ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने सहित कई आरोप लगाए हैं.

गढ़वा में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, नशे में धुत था ड्राईवर
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 5:53 AM

झारखंड के गढ़वा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह सड़क हादसा जिले के कांडी मुख्य पथ पर हुआ है. बुधवार की अहले सुबह सिंगरा यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी

शिकंजे में घूसखोर: रंगे हाथ पकड़ा गया महिला थाना का ASI सत्येंद्र पासवान
जून 07, 2023 | 07 Jun 2023 | 4:39 PM

धनबाद में ACB की टीम ने महिला थाना के ASI सत्येंद्र पासवान को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है. दरअसल यह मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर मधुगोड़ा का है. जहां एएसआई सत्येंद्र पासवान ने केस मैनेज करने के एवज में सुधीर साव नाम के शख्स से घूस की मांग की थी,