Saturday, Apr 27 2024 | Time 08:30 Hrs(IST)
 logo img
  • Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
स्वास्थ्य


वैक्सीनेशन मामले में राज्य में रांची दूसरे स्थान पर, पहले पायदान पर है ये जिला

लातेहार जिला में दूसरे डोज का 25 प्रतिशत आंकड़ा भी नहीं हुआ पूरा
वैक्सीनेशन मामले में राज्य में रांची दूसरे स्थान पर, पहले पायदान पर है ये जिला

सरफराज कुरैशी, न्यूज11 भारत


राज्य के 24 जिलों में पहला डोज लेने वालों की संख्या 66.48 प्रतिशत है, जबकि दूसरा डोज 29.02 प्रतिशत लोगों ने लिया है. राज्य के सभी 24 जिलों में 2,41,21,312 लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 1,60,35,211 लोगों ने पहला डोज और 69,99,423 लोगों ने दूसरा डोज लिया है. वहीं, राज्यभर में सबसे अधिक लोग ईस्ट सिंहभूम में वैक्सीनेट हुए हैं. यहां निर्धारित लक्ष्य का 86.10 प्रतिशत पहला डोज लोगों को दिया जा चुका है. वहीं, दूसरा डोज में 44.58 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है. ईस्ट सिंहभूम के बाद रांची जिला में सबसे अधिक लोग वैक्सीनेट हुए हैं. यहां 73.45 प्रतिशत लोगों ने पहला और 35.30 प्रतिशत लोगों ने दूसरा डोज लिया है. वैक्सीनेशन के आंकड़ें को देखें तो राज्यभर में महज सात जिले ऐसे हैं जहां पहला डोज 70 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त हो चुका है. वहीं, 9 जिले ऐसे हैं जहां दूसरा डोज 30 प्रतिशत या उससे अधिक हुआ है.


ये भी देखें-  केंद्र सरकार ने दी अनुमति, Covishield की 50 लाख खुराक 4 देशों में भेजेगा SII


कई जिलों का प्रदर्शन खराब

झारखंड में कई जिलों में वैक्सीनेशन की स्थिति काफी खराब है. गुमला और लोहरदगा जिला ऐसा है जहां पहला डोज अभी तक 55 प्रतिशत भी नहीं हो पाया है. वहीं, दूसरे डोज लेने के मामले में सबसे फिसड्‌डी है चतरा जिला, यहां महज 19.80 प्रतिशत ही लक्ष्य के अनुरूप लोगों ने दूसरा डोज लिया है. इसके अलावा गिरिडीह, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, साहेबगंज और वेस्ट सिंहभूम जिला में दूसरे डोज का 25 प्रतिशत आंकड़ा भी पूरा नहीं हुआ है.

 

किस जिले में क्या है वैक्सीनेशन की स्थिति

जिला      डोज-1(प्रतिशत)      डोज-2(प्रतिशत)

बोकारो      69.62         27.33

चतरा        60.89 19.80

देवघर      61.47 31.48

धनबाद     63.65 26.85

दुमका 70.76 30.76

ई. सिंहभूम   86.10           44.58

गढ़वा         58.65            25.37

गिरिडीह 59.99    22.93

गोड्डा          64.29    30.57

गुमला         53.93     24.52

हजारीबाग 70.42     29.68

जामताड़ा 69.60     29.12

खूंटी 63.78     31.45

कोडरमा  70.26      30.17

लातेहार   60.66      21.37

लोहरदगा    54.75       22.19

पाकुड़          70.16 26.10

पलामू           59.15 30.25

रामगढ़          76.40 31.39

रांची     73.45 35.30

साहेबगंज      62.76 23.45

स. खरसांवा     67.03 25.90

सिमडेगा       65.01 30.30

वे. सिंहभूम       60.15 24.72

 
अधिक खबरें
संजीवनी से कम नहीं है
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 8:35 AM

आयुर्वेद में स्थान रखने वाला 'बहेड़ा' एक औशोधीय पौधा है. बहेड़ा में कई महत्वपूर्ण गुण पाए जाते है. बहेड़ा हमारे शारीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसके साथ ही खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव को भी बहुत कम करता है.

गर्मियों में बियर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ?
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 2:43 AM

गर्मियों के मौसम में बियर पीना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? बियर अगर हम रोज की डाइट में शामिल करें तो यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके साथ ही गर्मी के मौसम में अगर हम ठंडी बियर पिएं तो यह हमारे सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है

बिना दवाई से भी मिल सकता है स्ट्रेस से छुटकारा, बहुत आसान है इसका समाधान
अप्रैल 22, 2024 | 22 Apr 2024 | 2:41 AM

"स्ट्रेस" एक ऐसा शब्द है, जिससे हम सभी परिचित है. दरअसल हर नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज-कल स्ट्रेस महसूस होती है. लोग अपनी परेशानियों को आसानी से कह नहीं पातें है.

Summer Diet: गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए रोज खाएं ये 4 फाइबर फूड, कंट्रोल में रहेगा वजन
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 8:58 AM

अप्रैल का महिना शुरू हो गया है. गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू भी कर दिया है. इस गर्मी में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर भोजन का सेवन करना बहुत जरूरी होता है. बता दें कि पेट को स्वस्थ रखने में फाइबर अहम भूमिका निभाता है.जैसे की फाइबर हमारे पेटकी समस्या को दूर रखता है. वहीं ये पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है. वहीं फाइबर का सेवन करके हम अपने वजन पर भी काबू पा सकते है. आप फाइबर के सेवन के लिए ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज, बीन्स और कई तरह की फल और सब्जियों का से

मानव शरीर के वो तीन अंग जो कभी नहीं होते विकसित, जन्म से मृत्यु तक एक समान रहते है
अप्रैल 17, 2024 | 17 Apr 2024 | 4:57 PM

मनुष्य के जन्म और मृत्यु तक शरीर में कई परिवर्तन होते है. हाथ-पैर, बाल और शरीर का आकार तक सभी विकसित होते है.