झारखंडPosted at: सितम्बर 26, 2021 सहायक पुलिस कर्मियों के आंदोलन को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी, मोरहाबादी सहित आसपास 1000 सुरक्षा बल रहेंगे तैनात
रांची: संविदा के आधार बहाल सहायक पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर नाराज पुलिसकर्मियों ने 27 सितंबर से धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है. 27 सितंबर से राजभवन और सीएम आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है. जानकारी के अनुसार कल सभी मोराबादी मैदान में जुटेंगे.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछली बार के आंदोलन में रांची पुलिस ने कुछ लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया था .रांची पुलीस नामजद लोगों को कल गिरफ्तार कर सकती है.
सहायक पुलिसकर्मी द्वारा कल के आंदोलन को देखते हुए रांची पुलिस ने मोराबादी के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है. सहायक पुलिस के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए रांची पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है. इसके साथ ही 1000 से अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की जा रही है. वहीं पिछले पर हुए सहायक पुलिस कर्मियों के आंदोलन के दौरान हंगामा में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा.