Friday, Apr 26 2024 | Time 01:21 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


कोहरे का असर: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल

रांची-पटना जनशताब्दी 1 दिसंबर से हर शुक्रवार रद्द
कोहरे का असर: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल
न्यूज11 भारत

रांची: दिसंबर और जनवरी के महीने में ठंड के बढ़ने और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से रेल यातयात पर भी असर पड़ता है. भारतीय रेलवे हर साल कोहरे के सीजन में एक निश्चित समयावधि के लिए कई ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर देता है. जबकि कई ट्रेनों के फेरों में कमी कर दी जाती है. इस साल भी 1 दिसंबर से 30 मार्च तक के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. झारखंड में भी कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा और रद्द कर दिया गया है.

 

रांची-पटना जनशताब्दी को 1 दिसंबर से 25 फरवरी तक हर शुक्रवार को रद्द किया गया है. अगले तीन महीने तक हर शुक्रवार को रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस नहीं चलेगी. 12365/12366 पटना-रांची-पटना एक्सप्रेस दिसंबर 2021, जनवरी और फरवरी 2022 में प्रत्येक शुक्रवार को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 12583 हटिया-आनंदविहार 2 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक के लिए रद्द कर दिय गया है. ट्रेन संख्या 12584 आनंदविहार-हटिया 1 दिसंबर से एक मार्च तक रद्द कर दिया गया है. ट्रेन संख्या 18103 टाटा-अमृतसर 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक रद्द कर दिया गया है. ट्रेन संख्या 18104 अमृसर-टाटा 1 दिसंबर से 2 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है. 

 


 

रद्द होने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्स: 6 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी.

ट्रेन संख्या 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस: 7 दिसंबर से 1 मार्च 2022 तक रद्द रेहगी. 

ट्रेन संख्या 18103 टाटा-अमृतसर एक्स: 29 नवंबर से 28 2022 फरवरी तक रद्द रहेगी. 

ट्रेन संख्या 18104 अमृतसर-टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस: 1 दिसंबर से 2 मार्च 2022 तक रद्द रहेगी. 

ट्रेन संख्या 13307 धनबाद-फिरोजपुर: 2 दिसंबर से 24 फरवरी 2022 तक हर गुरुवार तक रद्द रेहगी

ट्रेन संख्या 13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस: 4 दिसंबर से 26 फरवरी 2022 तक हर शनिवार को रद्द रहेगी. 

 

आज से झारसुगुड़ा तक नहीं जाएंगी हटिया पैसेंजर ट्रेन

1 से 5 दिसंबर तक हटिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर का परिचालन झारसुगुड़ा तक नहीं होगा. यह ट्रेन राउरकेला स्टेशन तक ही जाएगी. यह निर्णय चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर लिया गया है. वहीं, झारसुगुड़ा-हटिया पैसेंजर भी राउरकेला स्टेशन से प्रस्थान करेगी. राउरकेला से झारसुगुड़ा के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
अधिक खबरें
महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.

Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.