Thursday, Apr 25 2024 | Time 17:04 Hrs(IST)
 logo img
  • डड़गांव के समीप सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल
  • Weather Update: बारिश के साथ इन राज्यों में आंधी-तूफान का ALERT, जानें अपने प्रदेश ताजा अपडेट
  • पटना के एक होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 झुलसे
  • डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण पहले रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभावार ईवीएम का पृथक्करण शुरू
  • पोटका में नापित बिरादरी के लोगों का नहीं बन पा रहा जाति प्रमाण पत्र, डीसी से शिकायत
  • क्या आप भी 'Horlicks' को हेल्दी ड्रिंग समझते है ? तो आपके लिए ये खबर जानना है जरूरी
  • झारखंडवासी भी IRCTC के सस्ते Tour package का लाभ उठा सकेंगे, इन स्टेशन पर होगा ठहराव, पढ़ें पूरी डिटेल
  • झारखंडवासी भी IRCTC के सस्ते Tour package का लाभ उठा सकेंगे, इन स्टेशन पर होगा ठहराव, पढ़ें पूरी डिटेल
  • गर्मियों में बियर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ?
  • गर्मियों में बियर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ?
  • साकची की जलेबी लाइन में चलती बाइक में लगी आग, दुकानदारों में मची अफरा तफरी
  • 27 अप्रैल को रांची सिविल कोर्ट में लगेगा 'लोक अदालत', तैयारियों का मॉनिटरिंग कर रहे प्रधान न्यायायुक्त
  • बोकारो के प्रथम श्रेणी न्यायिक के दो दंडाधिकारीयों का तबादला
  • Jharkhand के इस जिले में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप
  • जमीन घोटाला मामले में अफसर अली की डिस्चार्ज पिटीशन पर अब 8 मई को होगी सुनवाई
NEWS11 स्पेशल


RAPE Case में टॉप लिस्ट पर Ranchi, गिरिडीह जिले में हुई सबसे अधिक हत्या, देखें REPORT

क्या कहती है झारखंड पुलिस के आकड़ें
RAPE Case में टॉप लिस्ट पर Ranchi, गिरिडीह जिले में हुई सबसे अधिक हत्या, देखें REPORT

रांची: झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़ें चिंताजनक है. पुलिस मुख्या लय की ओर से तैयार इन आंकड़ों के अनुसार राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं में इजाफा हुआ है. महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छेडछाड़, दहेज के लिए हत्या एवं प्रताड़ना के मामलों में वृद्धि देखी गई है. 2019 में कुल 1687 महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुई थी. जबकि 2020 में दुष्कर्म की 1796 घटनाएं हुई. 


इस वर्ष जुलाई (2021)  महीने तक 929 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुई हैं. जबकि दहेज के लिए 168 महिलाओं की हत्या कर दी गई. इसके अलावा 41 महिलाओं को डायन बता कर हत्या की गई. राज्य में 19 महीनों में कुल 2725 महिलाओं से दुष्कर्म हुआ और 441 महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार हुई है.

 


 

रांची में सबसे अधिक दुष्कर्म मामले

झारखंड पुलिस के आंकड़ो के अनुसार रांची में सबसे अधिक दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं. हर महीने 15 - 20 ज्यादा घटनाएं हुईं. 2020 से अब तक (जुलाई 2021 तक) रांची में 347 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुई हैं. इस मामले में 186 मामलों के साथ गढ़वा दूसरे नंबर पर है. 

वहीं, 2020 में राज्य की 1796 महिलाएं और जुलाई 2021 तक 929 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ. यानी 19 महीनों में कुल 2725  महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुई. 

 

दहेज के लिए गिरिडीह जिले में हुई सबसे अधिक हत्याएं 

दहेज के लालच में राज्य में विवाहित महिलाओं की हत्या रुकने का नाम नहीं ले रही है. खूंटी और सरायकेला जिले को छोड़ दिया जाए तो बाकी जिले में दहेज हत्या के काफी मामले सामने आये हैं. झारखंड पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष यानी जनवरी से लेकर  जुलाई 2021 तक 168 महिला की हत्या दहेज के लिए की गई. 19 महीनों में कुल .

 

झारखंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2018 में दहेज के लिए अधिक महिला हत्या हुई है. 

 

2016 में 285

2017 में 266

2018 में 283

2019 में 301 

2020 में 273 हत्याएं दहेज के लिए हुईं
अधिक खबरें
महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.

Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.