रांची: झारखंड राज्य सीनियर सेपकटकरा प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल विधानसभा मैदान में संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में रांची, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, चतरा, ईस्ट सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग व अन्य जिलों की टीमों ने भाग लिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रेसिडेंट उदय साहू ने कहा कि कोरोना के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हुआ.
ये भी पढ़ें:- ‘सशक्ति’ से मिलेगी बालिकाओं को शक्ति
मगर उन्हें अपना मनोबल बनाये रखना है. सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव शिवेंद्र दुबे ने कहा कि सेपकटकरा का खेल झारखंड में धीरे धीरे बढ़ रहा है. मौके पर चंचल भट्टाचार्य, मनोज साहू, प्रियदर्शी अमर, मिथलेश साहु आदि मौजूद थे. तकनीकी संचालन अमरेन्द्र द्विवेदी ने किया.
परिणाम: बालक वर्ग
प्रथम: रांची
द्वितीय: धनबाद
तृतीय: दुमका
बालिका वर्ग
प्रथम: धनबाद
द्वितीय: रांची
तृतीय: पूर्वी सिंहभूम