झारखंडPosted at: अक्तूबर 19, 2021 23 से रांची जिला सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता
रांची: रांची जिला सीनियर कुश्ती महिला, पुरुष टीम का चयन 23 अक्टूबर को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम कुश्ती हॉल में आयोजित की गई है. प्रतियोगिता के आधार पर ट्रायल का आयोजन होगा. ट्रायल में पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी सरायकेला खरसावां में आयोजित झारखंड सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन में आयोजित होंगे. चयनित खिलाड़ी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 22वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे.