Thursday, May 16 2024 | Time 21:33 Hrs(IST)
 logo img
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
  • जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
झारखंड » हजारीबाग


विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली गई रैली

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली गई रैली

प्रशांत शर्मा /न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क:विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक बाइक रैली निकाली गई. इस मतदाता जागरूकता रैली को विष्णुगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने झंडा दिखाकर रवाना किया. रैली विष्णुगढ़ के सात मील मोड़, हॉस्पिटल चौक, चेडरा, अखाड़ा चौक, एवं करंज मोड़ समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी. बाइक रैली के जरिए मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि होने वाले आम चुनाव में मतदाताओं को हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।उन्हें हर हाल में मतदान करना है.मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन लेकर रैली में चल रहे थे।जिसमे लिखा हुआ था चुनाव का पर्व ,देश का गर्व ,विष्णुगढ़ वोट करेगा ,हजारीबाग वोट करेगा.नागरिकों की है पहचान ,सबसे पहले मतदान. उम्र 18  पूरा है,मत देना जरूरी है.रिश्ते नाते खूब निभाओ, पर पहले मतदान कराओ .भारत भाग्य विधाता हूं ,अब तो मैं मतदाता हूं. भारत देश महान है, करते सब मतदान हैं. ईवीएम से होंगे वोट, कहते हैं डंके की चोट से, अपनी अपनी सबकी जिम्मेदारी है आदि शामिल थे.मतदाता जागरूकता के संबंध में विष्णुगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजमोहन वर्मा , पंचायती राज पदाधिकारी रामसेवक दांगी, कुणाल कुमार, बीआरपी जलेश्वर प्रसाद, उमेश कुमार, शक्ति कुमार दास, सुनील सिंह, मीडिया कोषांग महेश वर्णवाल एवं बिनोद रजक समेत शिक्षक गण शामिल थे.

 

अधिक खबरें
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 9:02 PM

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को हजारीबाग लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा का आयोजन हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित कृषि फार्म मैदान में शाम 6 बजे से किया जाएगा. इस अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद रहेंगे.

चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:34 PM

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल व पूर्व विधायक मनोज यादव ने चौपारण बाजार और बरही में आगामी लोकसभा चुनाव की लेकर रोड शो किया. मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के पहुंचे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी साथ रहें. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए, विश्व में भारत के बढ़ते कदम के लिए तथा मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को दें.

बिजली चोरी को लेकर चला अभियान, कई होटलों और लोगो के खिलाफ प्राथमिकी, भारी जुर्माना
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 4:22 PM

विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग लगातार छापामारी अभियान चलाकर प्राथमिक की दर्ज करने का काम कर रही है. कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक आनंद की टीम ने बरही के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ छापेमारी किया.

हजारीबाग में लापरवाह बिल्डरो पर निगम कसेगा शिकंजा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को किया अनिवार्य
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 4:15 PM

शहर के अपार्टमेंटों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य कर दिया गया है. जिन जिन अपार्टमेंट में यह सिस्टम नही होगा उन अपार्टमेंट मालिको के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी. इसको ले नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र लाल की अध्यक्षता में नगर निगम हजारीबाग के राजस्व शाखा की बैठक आहूत की गई .

हजारीबाग लोकसभा : 'मनीष' और  'पटेल'  किसके सिर होगा सांसद का ताज ?
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 3:51 AM

हजारीबाग लोक सभा संसदीय क्षेत्र का मतदान 20 मई को होना है। बस ! कुछ ही दिन शेष रह गये हैं . इस लोकसभा क्षेत्र से सत्रह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं . सभी उम्मीदवार अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. वहीं सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान क्रियाशील हैं.