Friday, May 3 2024 | Time 18:09 Hrs(IST)
 logo img
  • शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ यौन शोषण, मामला दर्ज
  • झारखंड में भुगर्भिक जलस्तर की स्थिति भयावह, 10 जिलों में मात्र इतने फीसदी ही हो पाया है रिचार्ज!
  • सड़क निर्माण के दौरान मापी करने की मांग पर वृद्ध से मारपीट
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के 205 49 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
  • नक्सलियों के बंकर तक पहुंची पलामू पुलिस
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • World Press Freedom Day 2024: जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसके पीछे का कॉन्सेप्ट
  • सोलर टैंक के स्टार्टर चोरी होने से गांव के 45 घरों को हो रही है पानी की किल्लत
  • बारकोड से कर सकते हैं पहचान सरकारी दुकान में बिक रही शराब असली है या नकली
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
झारखंड


झारखंड में 7 जून से बारिश के आसार, अगले 5 दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी कोई राहत नहीं

झारखंड में 7 जून से बारिश के आसार, अगले 5 दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी कोई राहत नहीं
न्यूज11 भारत

रांचीः झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. सुबह होते ही चारों तरफ आसमान में बादल साफ रहेंगे. इस बीच दिन में गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को परेशानी होगी. वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप की तपिश परेशान करेगी.  

 

गर्मी से कोई राहत नहीं

मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, राजधानी रांची का तापमान एक बार फिर से 41 डिग्री के पार पहुंच सकता है. इसके साथ ही जमशेदपुर और मेदिनीनगर का तापमान 44 डिग्री के ऊपर जा सकता है. विभाग ने बताया है कि आने वाले 5 दिनों में राज्य में बारिश और गर्म हवाओं के रुख में बदलाव होने की कम संभावना है. 

 


 

पिछले 24 घंटे में गोड्डा जिला रहा सबसे गर्म 

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 43.7 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्मी गोड्डा जिला में पड़ा. वहीं राजधानी रांची के अलावे राज्य के अन्य हिस्सों (जिलों) में पिछले 24 घंटे की तुलना में कम गर्मी का अहसास हुआ है. तापमान में करीब एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई. राजधानी का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री वहीं अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  




7 जून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में 7 जून से बारिश होने के आसार है. इस बीच राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों (जिलों) में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों राज्य के तापमान में किसी भी तरह के कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. विभाग ने बताया है कि अगले 5 दिनों तक राज्य का मौसम साफ और शुष्क रहेगा. 
अधिक खबरें
झारखंड में भुगर्भिक जलस्तर की स्थिति भयावह, 10 जिलों में मात्र इतने फीसदी ही हो पाया है रिचार्ज!
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 4:43 AM

मानसून के दौरान होने वाली बारिश से झारखंड में भुगर्भ जल का 70 फीसदी तक रिचार्ज होता है. राज्य में भुगर्भ जलस्तर को बढ़ाने में मानसून या इस दौरान हुए बारिश का बड़ा प्रभाव रहता है. बाकी के 30 फीसदी भुगर्भ जलस्तर को तालाब, खेत या दूसरे जलस्तर के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ा है.

Weather Update: झारखंड में 5 मई तक चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 2:56 AM

राजधानी रांची सहित राज्य के सभी हिस्सों (जिला) में गर्मी इतनी तेज बढ़ गई है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 2:31 PM

जिस तरह से हजारीबाग में लोकसभा चुनाव की खुमारी जनता के बीच सिर चढ़ कर बोल रही है, उससे तो यहीं पता चल रहा है कि हजारीबाग में गर्मी का तापमान भी उसके सामने फीका महसूस पड़ रहा है. पिछले दिनों के घटनाक्रम पर अगर नजर डालें तो ज्ञात होता है कि राजनीतिक पार्टी का सांगठनिक ढांचा कैसा होना चाहिए. चुनाव तो कई दल लड़ते हैं, लेकिन कौन कितने अनुशासन में रह कर चुनाव की तैयारी करता है और लड़ता है वह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. जिस प्रकार से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता चुनावी सभा के दौरान अपना काम कर रहे हैं, उसका मैसेज भी जनता के बीच खूब जा रहा है.

हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 1:34 PM

हजारीबाग में हीट वेव के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिला में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. इस बीच सरकार के आदेश के बावजूद जिले के कई प्रखंडों में कई प्राइवेट स्कूल खुले है.

रघुवर दास का पहाड़ी मंदिर में मनाया गया जन्मदिन, देखें तस्वीरें..
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 1:29 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.