Sunday, Apr 28 2024 | Time 23:20 Hrs(IST)
 logo img
  • राजमहल संसदीय सीट पर इंडिया गंठबंधन की एक दिवसीय सम्मलेन
  • 29 अप्रैल को झारखंड दौरे पर आएंगे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, पलामू प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को करेंगे सबोंधित
  • रांची में फिर लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
  • अनियंत्रित कंटेनर ने चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जवानों से भरी बस को टक्कर मारी, 3 की मौत, कई घायल
  • विशुनपुरा बीडीओ की मौत पर सिमडेगा झाप्रसे संघ ने जताया संदेह
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार पहुंचे गिरिडीह, मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण
  • 602 करोड़ ड्रग्स के साथ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों 14 पाकिस्तानी नागरिक को किया अरेस्ट
  • 602 करोड़ ड्रग्स के साथ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों 14 पाकिस्तानी नागरिक को किया अरेस्ट
  • आचार संहिता लागू होने के बाद नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 107 के तहत 3500 लोगों को दी गयी नोटिस
  • 44 डिग्री भीषण गर्मी में घाटो क्षेत्र के दो दर्जन इलाकों में पहुंचे एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल, हुआ अभूतपूर्व स्वागत, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
  • IPL 2024: हैदराबाद से बदला लेने को बेताब चेन्नई
  • दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
  • प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा
  • सिंगापुर-हांगकांग के बाद अब मालदीव ने भी इन भारतीय मसालों पर लगाया बैन
झारखंड


Holi Special Trains: झारखंड के रेल यात्रियों को रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Trains: झारखंड के रेल यात्रियों को रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
कृपा शंकर/न्यूज़11 भारत

बोकारो/डेस्क: बोकारो रेलवे से होकर अपनी मंजिल तक यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए मार्च का महीना खुशखबरियों से भरी खबरें लाया है.यह  ट्रेन (संख्या 08855/08856) 22 कोच के साथ 19 मार्च यानि आज से 2 अप्रैल तक हर मंगलवार को टाटा से बरौनी के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन परिचालित होगी. यह ट्रेन टाटा से देर रात 23:55 बजे बरौनी के लिए खुलेगी. जो रात 1: 18 बजे चांडिल, 2:20 बजे मुरी, 3:30 बजे बोकारो, 5:35 बजे धनबाद, 7 बजे मधुपुर, 8:28 बजे जसीडीह, 9:30 बजे झाझा, 10:18 बजे कियूल होकर 11:30 बजे दिन में बरौनी पहुंचेगी. वही बरौनी से 20 मार्च से 3 अप्रैल तक हर बुधवार शाम 16:15 बजे बरौनी से टाटा के लिए रवाना होगी. जो 17:15 बजे कियूल, 18:05 बजे झाझा, 1855 बजे जसीडीह, 19:23 बजे मधुपुर, 22:10 बजे धनबाद, देर रात 12:25 बजे बोकारो, 1:35 बजे मुरी, 3:08 बजे चांडिल होकर पहले सुबह 4:20 बजे टाटा पहुंचेगी. 

 

29 मार्च से 14 अप्रैल तक हर शुक्रवार टाटा से बरौनी चलेगी वीकली स्पेशल

वहीं आपको बता दें कि 29 मार्च से 14 अप्रैल के बीच टाटा से बरौनी के लिए हर शुक्रवार 22 कोको के साथ वीकली स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. ट्रेन संख्या 08857/08858 टाटा से शाम 6:40 बजे बरौनी के लिए यह स्पेशल ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन 19:30 बजे चांडिल, 21:18 बजे मुरी, 22:30 बजे बोकारो, 3: 09 बजे जसीडीह, अगले दिन सुबह 4:40 बजे झाझा, 5:27 बजे कियूल होकर सुबह 7 बजे बरौनी पहुंचेगी. वहीं, शनिवार देर रात 11:50 बजे बरौनी से खुलकर टाटा के लिए रवाना होगी. जो सुबह 1:03 बजे कियूल, 2:25 बजे झाझा, 3: 09 बजे जसीडीह, रविवार सुबह 7:35 बजे बोकारो, 8:25 बजे मुरी, 10:58 बजे चांडिल होकर 12 बजे टाटा पहुंचेगी

 

टाटा से सप्ताह में तीन दिन सहरसा के लिए चलेगी वीकली स्पेशल

वहीं टाटा से 18 मार्च से 5 अप्रैल तक सप्ताह में 3 दिन वीकली स्पेशल 20 कोच के साथ सहरसा जंक्शन के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन टाटा से शाम को 19:20 बजे खुलेगी. जो 2038 बजे चांडिल 2158 बजे मुरी 23 बजे बोकारो, 1:45 बजे धनबाद, 3:10 बजे मधुपुर, 438 बजे जसीडीह, 5:40 बजे झाझा, 6:28 बजे कियूल, 718 बजे बरौनी, 7:45 बजे बेगूसराय, 9 बजे खगड़िया जंक्शन तथा 11:20 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन सहरसा से हर मंगल गुरु तथा शनिवार को टाटा के लिए 13:10 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन खगड़िया जंक्शन पर 14:10 बजे, बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर 14:45 बजे, बरौनी रेलवे स्टेशन पर 16:25 बजे, कियूल रेलवे स्टेशन पर 17:35 बजे, झाझा रेलवे स्टेशन पर 18:25 बजे, जसीडीह रेलवे स्टेशन पर 19:15 बजे, मधुपुर रेलवे स्टेशन पर 19:43 बजे, धनबाद रेलवे स्टेशन पर रात 10:30 बजे, बोकारो रेलवे स्टेशन पर देर रात करीब 12:30 बजे, मुरी रेलवे स्टेशन पर रात 1:40 बजे, चांडिल रेलवे स्टेशन पर 3:38 बजे तथा टाटा रेलवे स्टेशन पर पहले सुबह 5 बजे पहुंचेगी.
अधिक खबरें
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.

बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.