Sunday, Dec 10 2023 | Time 18:41 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • विधानसभा चुनाव में जीत पर मध्यप्रदेश BJP अध्यक्ष ने सांसद दीपक प्रकाश का जताया आभार
  • गढ़वा में चोरों ने रोकने पर की चौकीदार के साथ मारपीट, विफल होने पर की हवाई फायरिंग
  • शख्स की हैवानियत CCTV में कैद, बेजुबान कुत्ते के बच्चे की पटककर ली जान, Video देखकर दहल जाएगा आपका दिल
  • गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस की कारवाई, छहः गिरफ्तार
  • नाबालिग के साथ छेड़छाड़, भाई के विरोध करने पर किया तलवार से हमला
  • खूंटी स्थित डियर पार्क के पास बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर
  • न्यूज11 भारत का कॉन्कलेव 2023: राजनीति, उद्योग और शिक्षा जगत के कई दिग्गज हो रहे शामिल
  • Jharkhand Weather Update: मिचौंग का असर खत्म, न्यूनतम तापमान घटेगा, बढ़ेगी ठंड
NEWS11 स्पेशल


झारखंड के इस जिले में दफन है बेशकीमती खजाना और इतिहास की गाथा

झारखंड के इस जिले में दफन है बेशकीमती खजाना और इतिहास की गाथा

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड की धरती के गर्भ में समृद्ध रियासतों के कई गाथा और बेशकीमती खजाने दफन है. जो दिन-भर-दिन संरक्षण और खोज के अभाव में विलुप्त होते जा रही है. इन्ही में से एक सिमडेगा के बीरू रियासत के जमींदोज महल की रोचक गाथा है. शायद ही यह गाथा आपने सुनना होगा. जहां इंसान के जिंदा बाघ बन जाने से लेकर समृद्ध खजाने का इतिहास दफन है.


सरंक्षण और खोज के अभाव में दफन है इतिहास और खजाना


झारखंड के सिमडेगा जिले के बीरूगढ एक जगह है. जो इसके गर्भ में इतिहास के कई राज और बेशकीमती खजाने दफन है. संरक्षण और खोज के अभाव में धरोहर विलुप्त होता जा रहा है. सिमडेगा के बीरूगढ अपने गर्भ में अतीत के कई ऐसी रोचक गाथा और बेशकीमती खजाने को छुपाए हुए है. अगर इसकी खोज शुरू कि जाए तो कालांतर के कई रोचक गाथा सामने आकर अपनी रोचकता से लोगो को आश्चर्य में डाल सकती है. आपको बता दें, बीरूगढ में अभी गंगराजवंश के वंशज रहते हैं. इनके निवास के ठीक पीछे पहाड़ी की तलहटी पर एक पुराने जमींदोज यानी भूगर्भ में स्थित हो चुके है. हालांकि, महल के भग्नावशेष दिखते है. जो कई रहस्य समेटे हुए है. 


बीरुगढ के पूर्व राजा कोनकादेव रात में बन जाते थे बाघ


वर्तमान राजपरिवार के युवराज दुर्गविजय सिंह देव ने बताया कि वे लोग पुरी गजपति महाराज के वंशज हैं. जो वहां से चलकर यहां तक पहुंचे और उन्होंने रातू महाराज को वाकुंडा हीरा देकर बीरुगढ़ की रियासत प्राप्त की थी. इसके पहले बीरूगढ की रियासत कोनगादेव के अधीन थी. सन् 1326 में कोनगादेव से रातू महाराज ने यह रियासत गंग वंश को सौंपा था.


गंगराज वंश के पहले के राजा कोंनगादेव की कहानी बहुत विचित्र है. युवराज ने बताया कि कोंनगादेव बाघराजा थे. वे रात में बाघ बन जाया करते थे. एक बार अपनी रानी का गर्दन अपने पंजे से अलग कर दिया था. तबसे वे अकेले हो गए थे. ये जमींदोज महल यही कोंनगादेव का है. जो जमीन के अंदर से खोजा जाए तो कई राज सामने आ सकते हैं. 



बीरूगढ रियासत का इतिहास कहता है कि ये खंडहर कई सौ साल पहले सात तल्ले का महल हुआ करता था. जिसके अंदर से तीन गुफाएं भी थी. युवराज के अनुसार, यह महल उनके परिवार से पहले के राजा कोंनगादेव का था. जिन्हे बाघराजा भी कहा जाता था. युवराज ने बताया कि 1937 में एक भूकंप में ये महल जमींदोज हो गया. इसके अंदर कई बेशकीमती सामान भी दफन हो गए. आज बस उसके बाहरी हिस्से दिखते हैं. उन्होंने कहा कि वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस राज को खोलने की कोशिश की है. लेकिन आज तक किसी ने पहल भी नहीं की.



न्यूज11 भारत इस कोंनगादेव के इस विचित्र गाथा की पुष्टि नहीं करता हैं. लेकिन युवराज दुर्ग विजय सिंह देव के द्वारा बताई गई गाथा अगर सही है तो इस महल की खुदाई से पुरातत्व के कई राज से पर्दा उठ सकता है.


अधिक खबरें
'धरती आबा' बिरसा मुंडा जयंती आज, जानें बिहार से अलग होकर कैसे बना झारखंड
नवम्बर 15, 2023 | 15 Nov 2023 | 12:54 PM

झारखंड राज्य आज धरती आबा बिरसा मुंडा जंयती व झारखंड स्थापना दिवस मना रहा है. झारखंड राज्य के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है. आदिवासी समाज में बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में माना जाता है. यह दिन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के साथ मेल खाता है. उन्हें 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश भारत के शासन के खिलाफ उनकी सक्रियता के लिए याद किया जाता है.

14 साल बेमिसाल, झारखंड की जनता की आवाज बनी न्यूज11 भारत
नवम्बर 14, 2023 | 14 Nov 2023 | 11:22 AM

News11 Bharat के 14 साल पूरे हो गए है. 14 सालों से जनता का प्यार, विश्वास और सम्मान न्यूज11 भारत को मिल रहा है.

शुरू होने वाला है फेस्टिव सीजन, ये बिजनेस कर आप भी कमा सकते है अच्छा मुनाफा
अक्तूबर 04, 2023 | 04 Oct 2023 | 11:54 AM

भारत त्योहारों वाला देश है, साल के 12 महीनों में कोई न कोई फेस्टिवल आ ही जाता है. अभी इन दो महीनों में दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहार आ रहे हैं. इस समय पर पूजा-हवन सामग्री, इलेक्ट्रिक लाइट्स, डेकोरेशन प्रोडक्ट्स से लेकर मिट्टी के दिए तक डिमांड में रहेंगे. यानी अगर आपको बिजनेस करना है तो इन प्रोडक्ट्स का बिजनेस आपको दो महीने में ही बंपर मुनाफा दिला सकता है.किसी भी बिजनेस के चलने के लिए उस प्रोडक्ट की मार्केट में डिमांड होना बहुत जरूरी है

World Heart Day 2023: वर्ल्ड हार्ट डे आज, जानिए क्या है इस बार का थीम
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 12:58 PM

इस बार साल 2023 में विश्व हृदय दिवस की थीम 'दिल को किस तरह से सेहतमंद या हेल्दी रखें और दिल को जानें' है.

World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस आज, जानिए क्या है इस साल का पर्यटन थीम
सितम्बर 27, 2023 | 27 Sep 2023 | 12:22 PM

हर साल विश्व पर्यटन दिवस आज 27 सितंबर को मनाया जाता है. पर्यटन एक वैश्विक उद्योग है, यानी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा मायने रखता है.