Wednesday, Dec 17 2025 | Time 04:13 Hrs(IST)
NEWS11 स्पेशल


राष्ट्रपति चुनाव: क्या झामुमो ले सकता है यू टर्न

द्रौपदी मुर्मू के प्रत्याशी घोषित होने के बाद झारखंड का सियासी हलचल हुए तेज
राष्ट्रपति चुनाव: क्या झामुमो ले सकता है यू टर्न
न्यूज11 भारत




रांची: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए द्वारा एक आदिवासी महिला और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित करने के बाद झारखंड का सियासी हलचलें तेज हो गई है. गैर भाजपाई राजनीतिक दलों द्वारा सर्वसम्मति से झारखंड के पूर्व सांसद और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. जिसमें झामुमो की भी सहमति प्राप्त है. लेकिन आज मुख्यमंत्री और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान दिया है. जिसके कई राजनीतिक मायने लगाए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री से जब द्रौपदी मुर्मू के बारे में पुछा गया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी पार्टी का निर्णय अभी आना बाकी है. पार्टी जो तय करेगी वही होगा. 

 

झामुमो करे समर्थन, यशवंत अपने उम्मीदवारी पर करें पुनर्विचार: सुदेश 

 

इधर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी झारखंड के तमाम दलों से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की अपील की है. उन्होंने झारखंड की क्षेत्रीय पार्टियों से की अपील राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दे. अपना समर्थन यूपीए के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से भी की अपील फैसले पर यशवंत सिन्हा पुनर्विचार करें. उन्होंने झामुमो से भी अपील की है कि वह द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दें. उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है. 

 

गुरूजी से राय मशवरा करके लिया जाएगा निर्णय: झामुमो

 

झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने कहा कि धर्म संकट जैसी कोई बात नहीं है. राजनीतिक परिस्थिति और मूल्यों के आधार पर होता है. इत्तेफाकन यूपीए और एनडीए दोनों प्रत्याशी झारखंड से संबंध रखते हैं. हर दल का अपना अपना नजरिया है. अपना अपना सोच है. किसी की सोच से हमारी पार्टी नहीं चलती. पार्टी के अंदर में इसको लेकर बैठक होगी गुरुजी से राय मशवरा लिया जाएगा उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा.

 

सभी राजनीतिक दल दलगत भावना से उपर उठकर यशवंत सिन्हा करें समर्थन: कांग्रेस

 

इधर कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यूपीए ने यशवंत सिन्हा का नाम आगे करके झारखंड के मान को बढ़ाने का काम किया है. लिहाजा झारखंड के तमाम सियासी पार्टियां दलगत भावना से ऊपर उठकर यशवंत सिन्हा को रायसीना हिल तक पहुंचाने का काम करें. कांग्रेस ने आजसू सहित प्रदेश बीजेपी से भी यशवंत सिन्हा के पक्ष में आने का किया अपील किया है.
अधिक खबरें
ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 6:52 PM

राजधानी रांची के हेहल स्थित ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है. हल्की बारिश ने ही इस सार्वजनिक स्थल की पोल खोल दी है. पूरा बस स्टैंड कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हो रही है जो छोटे बच्चों या बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे हैं.

झारखंड का सबसे खतरनाक यह गांव, जहां साल भर में 500 से ज़्यादा बार होता हैं वज्रपात
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 3:42 PM

ऐसा गांव है, जिसका नाम सुनते ही लोग सहम जाते हैं. राजधानी रांची के 50 किलोमीटर दूरी पर यह अनोखा गांव बसा है. दरअसल, इस गांव का नाम वज्रमरा हैं, जहां हर साल सैकड़ों बार आसमान से बिजली गिरती हैं. और यह गांव झारखंड के सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदा वाले क्षेत्रों में शुमार है, जो रांची से कुछ ही किलोमीटर दूर पर नामकुम प्रखंड में मौजूद हैं.

और..चीत्कार से दहल उठा था पटना का गर्दनीबाग, दमकल की बौछार के बीच खुद मलबा हटाते रहे एमएस भाटिया
जून 12, 2025 | 12 Jun 2025 | 7:07 PM

तारीख - 17 जुलाई 2000. वक्त - सुबह के नौ बजकर 20 मिनट. दिन - सोमवार. स्थान पटना का गर्दनीबाग का इलाका. आम दिनों की तरह इलाके में चहल पहल थी. कोई स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था तो किसी को दफ्तर जाने की जल्दबाजी थी. कुछ लोग अलसा रहे थे चुकि रविवार के बाद सोमवार आया था. और फिर अचानक जो कुछ हुआ उसने पूरे पटना में चीत्कार और कोहराम मचा दिया.

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख से लभुकों को मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 5:17 PM

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए एक अच्छी खबर है. अप्रैल माह की राशि अब लाभुकों के आधार लिंक बैंक खातों में भेजी जा रही है. इस बार पलामू जिले के 3,49,080 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. पहले योजना की राशि लाभुकों द्वारा दिए गए सामान्य बैंक खातों में भेजी जाती थी.

Jharkhand 10th Result 2025: ठेला लगाकर कपड़े बेचने वाले की बेटी बनी रांची की टॉपर, हासिल किए 97.40%, बनना चाहती है IAS
मई 28, 2025 | 28 May 2025 | 3:15 PM

राजधानी रांची के मेन रोड पर ठेला लगाकर कपड़े बेचने वाले अब्दुल रहमान आंखों में आंसू और चेहरे पर सफलता की खुशी लिए कहते हैं कि 'मुस्कुराहट मेरे होठों पर उभर आती है, जब मेरी बेटी स्कूल से घर आती है...'. बता दें कि, अब्दुल रहमान की बेटी तहरीन फातमा ने अपने पिता के सालों के अथक मेहनत का मान रखा और अपने परिजनों का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया. उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक तंगी की जंजीरों को तोड़ते हुए सफलता की ऐसी कहानी लिखी है, जिसकी चर्चा न सिर्फ राजधानी रांची बल्कि, पूरे राज्य में हो रही है.