Tuesday, Apr 16 2024 | Time 17:22 Hrs(IST)
 logo img
  • आदित्यपुर: बीजेपी के 400 पार के नारे को नेस्तानाबूद करना ही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन
  • आदित्यपुर: बीजेपी के 400 पार के नारे को नेस्तानाबूद करना ही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन
  • डी ए वी पब्लिक स्कूल स्वांग में शिक्षक क्षमता- संवर्धन कार्यशाला
  • सतगांवा के बासोडीह में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
  • पहली बार झारखंड में इस भर्ती के लिए होगी परीक्षा आयोजित, पढ़ें पूरी डिटेल
  • ED के रेड की सुचना मिलते ही सन्न हो गए अंतु तिर्की !
  • ED के रेड की सुचना मिलते ही सन्न हो गए अंतु तिर्की !
  • बुंडू में बजरंग बली झंडा गाड़कर आदिवासी की जमीन को लूटने का किया जा रहा प्रयास
  • झुमरी तिलैया में जाम से परेशान लोग, नहीं मिल रही राहत
  • नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए, कलश यात्रा का भव्य आयोजन
  • जमशेदपुर : पत्नी की छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा ने भतीजा को मारा चाकू
  • जमशेदपुर : पत्नी की छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा ने भतीजा को मारा चाकू
  • सड़क दुर्धटना में मृत व्यक्ति के परिजनो ने वाहन मालिक को बुरी तरह पीटा, गंभीर
  • Weather Update: बारिश के साथ-साथ राज्यों में Heatwave की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल
  • Weather Update: बारिश के साथ-साथ राज्यों में Heatwave की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल
झारखंड


देवघर से रांची एयरपोर्ट पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नए हाई कोर्ट भवन का करेंगी उद्घाटन

देवघर से रांची एयरपोर्ट पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नए हाई कोर्ट भवन का करेंगी उद्घाटन
न्यूज11 भारत

रांची: देवघर के बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट (बिरसा मुंडा हवाई अड्डा) पहुंच गई है. यहां पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया. बता दें, आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा शुरू हो गया है. रांची में आज वे नए हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन करने वाली है. बता दें, रांची पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया था. एयरपोर्ट से वे डायरेक्ट बाबा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ से पूजा की. दौरान उनके साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मौजूद रहे.





 

रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा चौक पहुंची जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला फिरायालाल स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा. यहां पर राष्ट्रपति अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दी. इस बीच राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके साथ मौजूद रहे. अल्बर्ट एक्का चौक पर अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राष्ट्रपति का काफिला राजभवन पहुंच गया है. राजभवन में राष्ट्रपति विश्राम करने के बाद, शाम के करीबन 4 बजकर 40 मिनट में राजभवन से झारखंड हाईकोर्ट के लिए रवाना होंगी. 5 से 6 बजे झारखंड हाई कोर्ट के नए बिल्डिंग का उद्घाटन कार्यक्रम में रहेंगी. वहां वे नए हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन करेंगी इसके बाद शाम 6:10 बजे राजभवन वापस लौटेंगी.
अधिक खबरें
जमशेदपुर : पत्नी की छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा ने भतीजा को मारा चाकू
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 2:50 AM

मानगो के कुंवर बस्ती निवासी संदीप यादव को उसके चाचा ने बालेश्वर यादव ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना सोमवार के देर रात की है.

पहली बार झारखंड में इस भर्ती के लिए होगी परीक्षा आयोजित, पढ़ें पूरी डिटेल
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 4:06 AM

अब झारखंड राज्य में पहली बार झारखंड वन सेवा भर्ती प्रतियोगिता (Jharkhand Forest Service Recruitment Competition) के लिए परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. बता दें, यह परीक्षा झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा (JPSC) के तर्ज पर होगी. जल्द ही इस पद के लिए आवेदन मांगे जाएंगे. लोकसभा चुनाव

ED के रेड की सुचना मिलते ही सन्न हो गए अंतु तिर्की !
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 3:52 PM

रोज की तरह सुबह-सुबह मंगलवार को भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की मोरहाबादी मैदान में मोर्निंग वॉक कर रहे थे. पार्टी से जुड़े 2 और नेता भी अंतु तिर्की के साथ मोर्निंग वॉक करते हुए, वर्तमान राजनीती पर चर्चा कर रहे थे.

झारखंड में एक बार फिर ED एक्टिव: जमीन घोटाले में JMM नेता अंतु तिर्की समेत 9 लोगों के ठिकानों पर रेड
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 8:20 AM

झारखंड में ईडी एक बार फिर एक्टिव हो गई है. राजधानी रांची सहित राज्य के कई जगहों पर छापेमारी की सूचना मिली है.

Weather Update: बारिश के साथ-साथ राज्यों में Heatwave की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 2:18 PM

इन दिनों देशभर में मौसम का तेवर थमता नहीं दिख रहा. कुछ राज्यों में बारिश तो कुछ प्रदेशों में हीटवेव (Heatwave) का कहर अब जारी है. दिल्ली की बात करें तो अगले आने वाले दिनों में वहां पर लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी. तो ऐसे जानते हैं IMD ने मौसम के बदलती करवट को लेकर क्या कहा है.