Wednesday, Apr 17 2024 | Time 05:18 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


सरहुल को लेकर तैयारियां जोरो पर, शांति समीति की बैठक में डीसी के किया नियमों के पालन का आग्रह

सरहुल को लेकर तैयारियां जोरो पर, शांति समीति की बैठक में डीसी के किया नियमों के पालन का आग्रह
न्यूज11 भारत

रांची: प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर झारखंड में उत्साह चरम पर है. आदिवासियों का ये प्रमुख त्योहार शांति पूर्वक धूमधाम के साथ संपन्न हो इसके लिए डीसी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.

 

इस बैठक में केंद्रीय शांति समिति और आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने सरहुल पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था को लेकर कई सुझाव दिये. बता दें वार्ता में साफ-सफाई, जलापूर्ति, अवैध शराब की बिक्री पर रोक, सरना स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव समीति के सदस्यों द्वारा दिये गये.

 

वहीं इस दौरान पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि पिछले साल हुए सर्वेक्षण में सरहुल महोत्सव की शोभायात्रा को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ था. आगे उन्होने कहा कि जिला प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि प्रकृति के इस पर्व को बेहद  सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाये. वहीं इस बैठक में रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि समितियों के सभी सुझावों पर अमल किया जायेगा.

 


 

वहीं इस शांति समिति की बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने आग्रह किया कि ध्वनि प्रदूषण नहीं हो, इसके लिए नियमानुसार लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करे. बता दें झारखंड का प्रमुख त्योहार सरहुल के लिए प्रदेश सज कर तैयार है.

 

आदिवासी समुदाय मं इस पर्व को लेकर खासा उत्साह है. वहीं शोभायात्रा और पर्व को लेका आयोजकों का कहना है कि विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास के साथ सरहुल मनाया जायेगा. 
अधिक खबरें
बड़कागांव के महुदी गांव को एक बार फिर सुलगाने की कोशिश
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 7:53 AM

बड़कागांव के महुदी गांव को एक समुदाय विशेष के लोग सुलगाने पर अड़ गाएं ऐसे लोग शांतिपूर्ण वापसी कर रहे रामनवमी जुलूस को अपने गांव से नहीं गुजरने देने की मांग पर अड़ गए।

कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की घोषणा, धनबाद से अनुपमा सिंह को मिला टिकट
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:42 AM

कांग्रेस ने झारखण्ड में लोकसभा सीट के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. गोड्डा से दीपिका पांडे, धनबाद से अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह और चतरा से केएन त्रिपाठी को पार्टी ने टिकट दिया है.

जमशेदपुर: हाइवा चालक सन्नी यादव की हत्या के मामले में हथियार सहित 7 गिरफ्तार
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:51 PM

हाइवा चालक सन्नी यादव की हत्या में जमशेदपुर पुलिस ने हथियार के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि अपराधियों ने रविवार को हाइवा चालक सन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड पार्टी ने जारी की अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:40 PM

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड पार्टी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

आदित्यपुर: बीजेपी के 400 पार के नारे को नेस्तानाबूद करना ही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:09 PM

मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन इन दिनों अपने 4 दिवसीय दौरे पर सरायकेला में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर रहे है. मंगलवार को मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को इन्डिया गठबंधन की उम्मीदवार जोबा मांझी को जिताने के लिए मूलमंत्र दिए.