Thursday, May 2 2024 | Time 05:03 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


गढ़वा में थाना दिवस का आयोजन, भूमि संबंधित पांच मामले आए सामने

गढ़वा में थाना दिवस का आयोजन, भूमि संबंधित पांच मामले आए सामने

न्यूज11 भारत


गढ़वा : जिले के नगर उंटारी थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भूमि संबंधित पांच मामले आये. मामले की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच व भूमि की माफी कराने की बात कही. थाना दिवस का आयोजन नगर उंटारी थाना के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर किया गया. इसमें अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा व थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने भूमि संबंधित मामलों को देखा.


इसे भी पढ़ें, इस साल सर्दी के मौसम में 20-30 दिनों का इज़ाफा, आखिरी नवंबर में बर्फबारी की संभावना


थाना दिवस के अवसर पर आने वाले 5 मामलों में पहला मामला नरही गांव के रंगीलाल प्रजापति का, दूसरा मामला भोजपुर गांव के जितेंद्र यादव का, तीसरा मामला कुंबा गांव के दीपक कुमार गुप्ता का, चौथा मामला श्री बंशीधर नगर के सुशील कुमार जायसवाल का और पांचवां मामला चितविश्राम गांव के चंद्रमणि राम व कृष्णा राम का था. पांचों मामले में भूमि के कागजात देखने के बाद अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा व थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर विवाद का निपटारा किया जाएगा.

अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी