Friday, Mar 29 2024 | Time 13:28 Hrs(IST)
 logo img
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, विरोध में आज कांग्रेस राज्य के सभी जिलों में करेगी अमित शाह का पुतला दहन

राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, विरोध में आज कांग्रेस राज्य के सभी जिलों में करेगी अमित शाह का पुतला दहन

न्यूज11 भारत 


रांची: अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में अपने भाषण के दौरान ये कहा था कि उन्हे महिलाओं ने बताया था कि उनके साथ रेप और छेड़खानी हुई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर पूरे मामले की जानकारी जुटाने के लिए पहुंची. इसे लेकर कांग्रसियों का पारा चढ़ गया है.

 

अपने आक्रमक तेवर में झारखंड राज्य की कांग्रेस दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि अडानी मामले पर राहुल गांधी के सवालों से पीएम मोदी घबरा गए हैं. राजेश ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी के परम मित्र अडानी को बचाने और सच्चाई को छुपाने की कवायद में पूरी तरह बौखला गयी हैं.

 

और इसी बौखलाहट में भाजपा सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है. आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से महिलाओं द्वारा साझा किये गये अपने दर्द एवं समस्याओं को लेकर 45 दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के घर जाकर पूछताछ की. यह पूरी तरह से मोदी सरकार की कायराना एवं तानाशाही रवैया को दर्शाता है.

 


 

बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके द्वारा दिये गये एक बयान को लेकर बीते रविवार दिल्ली पुलिस मामले में जानकारी जुटाने राहुल गांधी के घर पहुंची थी. इसके बाद राहुल ने ईमेल कर के दिल्ली पुलिस से  8-10 दिनों का समय मांगा है. इस मेल में राहुल गांधी ने कहा है कि उन्होने 30 जनवरी को बयान दिया और दिल्ली पुलिस इस बयान के 45 दिन बाद मुझसे जानकारी मांग रही है.

 

मालूम हो कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि उन्हें कई महिलाएं मिली और उन महिलाओं ने बताया कि उनके साथ रेप और छेड़खानी हुई है. इसी बयान को लेकर राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस उन महिलाओं के बारे में जानना चाहती है. वहीं राहुल गांधी के घर पुलिस के जाने से पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

 

कांग्रेस पाटी ने मोदी सरकार एवं दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी पर की गयी घटना को शर्मनाक बताया है. साथ ही कहा है कि अडानी मामले पर राहुल गांधी के सवालों से पीएम घबरा गए हैं. वहीं झारखंड राज्य कांग्रेस ने भी इस मामले पर घोर आपत्ति दर्ज की है.  कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी जिलों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया जाए. बता दें कांग्रेसी आज झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में अमित शाह का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करेंगे. 
अधिक खबरें
झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की

BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:39 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है. झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू . सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी

बीजेपी या जेएमएम आखिर कहा के कुणाल ?
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:33 PM

जेएमएम आज शाम 4:30 बजे जेएमएम का दामन थमने वाले थे कुणाल षाड़ंगी . मगर जेएमएम की जमशेदपुर जिला कमेटी ने विरोध किया जिससे षाड़ंगी की जॉइनिंग टल गया . अब अधर में लटक गई कुणाल की टिकट.

BJP के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:23 PM

बीजेपी के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता. चौधरी ने कहा कांग्रेस की मीटिंग से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस ज्वाइन की. भाजपा ने मुझसे कहा चुनाव की 2 महीने पहले आप चुनाव नहीं लड़ोगे. यह तानाशाही रवैया था उस वक्त हमने बीजेपी से रिजाइन किया और निर्दलीय चुनाव लड़ा.