न्यूज11 भारत
रांची : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं. आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इसी बीच देश के कई राज्यों समेत झारखंड के 21 जिलों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार पहुंच गई है. शनिवार के पेट्रोल की कामतों एक बार फिर बढ़ोतरी के बाद रांची में पेट्रोल की कीमत 100.25 रुपए हो गए हैं. अब आज यानी रविवार से आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.25 रुपए देने ही होंगे. वहीं डीजल की कीमत भी 100 के करीब ही है. एक लीटर डीजल के लिए अभी 99.08 रुपए देने होंगे.
इन जिलों में 100 के पार पेट्रोल
रांची |
Rs. 100.25 |
बोकारो |
Rs. 100.16 |
चतरा |
Rs. 101.27 |
धनबाद |
Rs. 100.02 |
दुमका |
Rs. 100.03 |
गढ़वा |
Rs. 102.50 |
गिरिडीह |
Rs. 100.57 |
गोड्डा |
Rs. 100.79 |
गुमला |
Rs. 100.91 |
हजारीबाग |
Rs. 101.29 |
जामताड़ा |
Rs. 100.36 |
कोडरमा |
Rs. 100.68 |
लातेहार |
Rs. 101.17 |
लोहरदगा |
Rs. 100.84 |
पाकुड़ |
Rs. 100.74 |
पलामू |
Rs. 101.80 |
रामगढ़ |
Rs. 100.45 |
साहिबगंज |
Rs. 101.17 |
सरायकेला |
Rs. 100.03 |
सिमडेगा |
Rs. 100.58 |
प. सिंघभूम |
Rs. 101.16 |
इसे भी पढ़ें, केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 6 की मौत, दर्जनों लापता
बता दें, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. सिर्फ अक्टूबर में ही यानि कि महज 16 दिनों में ही पेट्रोल 3 रुपए 12 पैसे मंहगा हुआ है.