Monday, May 20 2024 | Time 00:37 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


निमियाघाट थाना में हुई शांति समिति की बैठक

निमियाघाट थाना में हुई शांति समिति की बैठक

रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत 

डुमरी/डेस्क :-डुमरी के निमियाघाट थाना में ईद तथा रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया.वहीं  संचालन निमियाघाट थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह ने की. वहीं बैठक में ईद और रामनवमी शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर इलाके के जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही.इस अवसर पर बैठक के दौरान ईद त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ तथा शांति पूर्वक मनाए जाने की अपील की गई.बैठक में आगामी रामनवमी को लेकर भी चर्चा भी हुई.पुलिस अधिकारियों ने ईदगाह पर  लगानेवाली भीड़ तथा नमाज़ की टाइमिंग के विषय में भी जानकारी लिया .रामनवमी के कार्यक्रमों के संबंध में भी पूजा समिति के सदस्यों से जानकारी ली गई.अधिकारियों ने सभी गणमान्य से अपील किया कि अपने अपने क्षेत्र में यह ध्यान रखे कि  असामाजिक तत्वों द्वारा कोई अप्रिय घटना को अंजाम नही दिया जाए .जिससे आपसी सौहर्द खराब हो.थाना प्रभारी ने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है इसे सौहार्द के साथ मनाए .उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्ति जनक पोस्ट नही करें ताकि आपसी सौहार्द खराब हो.साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है.इस मौके पर जीप सदस्य धनंजय प्रसाद पुर्व प्रमुख सह आजसू नेत्री यशोदा देवी  डालो राम महतो मुखिया अर्जुन महतो मो जमाल  जागेश्वर यादव  पंसस जितेन्द्र यादव  पूजा समिति के रामकिशोर शरण मुन्नी लाल महतो , लालमणी साव  महावीर  सिंह, सहित दोनों समुदाय के गणमान्य शामिल थे.

 



 

अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.