Friday, Apr 26 2024 | Time 06:49 Hrs(IST)
 logo img
  • झामुमो नेता मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा: धनबाद से अनुपमा नहीं कल्पना सोरेन लड़ रहीं चुनाव
  • झामुमो नेता मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा: धनबाद से अनुपमा नहीं कल्पना सोरेन लड़ रहीं चुनाव
झारखंड


जामताड़ा के पूर्व सीओ हेमा प्रसाद और सीआइ पर दर्ज हो पीई

सीएम हेमंत सोरेन ने दी अनुमति
जामताड़ा के पूर्व सीओ हेमा प्रसाद और सीआइ पर दर्ज हो पीई
न्यूज 11 भारत,

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जामताड़ा के तत्कालीन अंचल अधिकारी हेमा प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से प्रीलिमीनरी इन्कवायरी (पीई) दर्ज करने को कहा है. 30 नवंबर 2017 में दुमका थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जामताड़ा के मिहिजाम स्थित बुटकेरिया मौजा में अवैध रूप से जमीन की खरीद-बक्री किये जाने पर यह कार्रवाई की गयी है. मिहिजाम थाना में अवैध खरीद-बक्री को लेकर 47 ऑफ 2016 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है. मामले में सीओ हेमा प्रसाद, तत्कालीन अंचल निरीक्षक इस्माईल टुडू तथा अन्य के विरुद्ध पीई दर्ज करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है. प्रतिवेदन के अनुसार, इस संबंध में जामताड़ा थाना में आईपीसी की धारा 420/406/409/468/471 एवं 120- बी के तहत काण्ड संख्या- 47/16 दर्ज किया गया है. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि  कांड के सभी नौ प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध मामला सत्य पाते हुये अविलम्ब गिरफ्तार करने तथा फरार रहने की स्थिति में कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाये.
अधिक खबरें
झामुमो नेता मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा: धनबाद से अनुपमा नहीं कल्पना सोरेन लड़ रहीं चुनाव
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:33 AM

सेक्टर 9 थाना क्षेत्र के मधुडीह स्थित झामुमो कार्यालय में बोकारो महानगर की बैठक हुई. बैठक में विशेष रूप से बेरमो विधायक सह धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पति जय मंगल सिंह सहित झामुमो बोकारो विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे.

राजधानी की तपती धरती के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी, रांची नगर निगम चला रही जन जागरूकता अभियान
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:43 PM

राजधानी रांची की और प्यासी धरती की प्यास बुझाने और भविष्य में भीषण जल संकट से बचने के लिए वर्षा जल संचयन और संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) आवश्यक है. सतही जल उपलब्ध नहीं होने के कारण भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है.

मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा झारखंड चुनाव आयोग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:17 PM

झारखंड के प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर चुनाव आयोग उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगा. इसे लेकर चुनाव आयोग कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने श्रम विभाग के साथ बैठक की.

झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:13 AM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार के गृह कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग के दो IPS पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है

चतरा लोकसभा सीट से कल पर्चा भरेंगे BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:34 AM

चतरा लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह कल यानी 26 अप्रैल को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे.