Thursday, Apr 25 2024 | Time 03:31 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों के विरुद्ध पी.ई. दर्ज करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों के विरुद्ध पी.ई. दर्ज करने का दिया निर्देश
न्यूज11 भारत




रांचीः मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने राज्य के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई ) दर्ज करने का आदेश दिया है. बता दें, उन पांच पूर्व मंत्रियों में पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, डॉ नीरा यादव, लुईस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा के नाम शामिल है जिनके विरुद्ध अघोषित संपत्ति अर्जित करने की अग्रतर जांच के लिए पीई दर्ज हेतु मंत्रिमंडल निगरानी विभाग को निर्देश दिया गया है.

 


 

बता दें, W.P. (PIL) 316/ 2020 पंकज कुमार यादव बनाम झारखंड राज्य व अन्य के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा पूर्व सरकार के मंत्रियों के विरुद्ध आई.आर. दर्ज कर गोपनीय सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची से किया गया. जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची द्वारा पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी और पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा पर परिवादी द्वारा लगाए गए आरोप का सत्यापन हुआ. इनके विरुद्ध अलग-अलग पी.ई. दर्ज करने हेतु अनुमति की मांग की गई है.

 

भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो रांची के सत्यापन रीपोर्ट के बाद मंत्रिमंडल निगरानी विभाग ने मुख्यमंत्री से पूर्व मंत्रियों के विरुद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन कि अग्रतर जांच हेतु पी.ई. दर्ज करने के बिंदु पर अनुरोध  किया गया था
अधिक खबरें
रांचीः बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एक्शन प्लान के तहत जिला प्रशासन ने किया RRT का गठन
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:23 AM

ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच किए गए नमूनों में H5N1 (Avian Influenza) की पृष्टि हुई है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन की तरफ से एक्शन प्लान के तहत RRT (RAPID RESPONSE TEAM) का गठन किया गया है

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:04 PM

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर आज NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई. सुनवाई के बाद एनआईए की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं अब इस मामले में कोर्ट 3 मई को अपना फैसला सुनाएगी.

साहिबगंज में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज कार्यालय से पैसा लूटने मामले में दाहु यादव को हाईकोर्ट ने दी राहत
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 6:36 PM

साहिबगंज में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज के कार्यालय से पैसा लूटने मामले में आरोपी दाहु यादव को हाईकोर्ट से राहत मिली है कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. बता दें, यह पूरा मामला 2 अप्रैल साल 2021 का है

Jharkhand HC ने ट्रैफिक SP को दिया आदेश; कहा- 'एंबुलेंस और स्कूल बसें जाम में नहीं फंसे'
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:25 AM

रांची की यातायात व्यवस्था पर सुनवाई करते हुए झारखंड HC ने नियुक्ति को लेकर गृह सचिव से जवाब मांगा है. कोर्ट ने गृह सचिव से सवाल किया है कि यातायात पुलिसकर्मियों के खाली पदों को भरने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है.

जेल से बाहर नहीं निकल सकेंगे 3 कुख्यात अपराधी, 3 महीने तक बढ़ाई गई CCA
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:07 PM

राजधानी रांची के 3 कुख्यात अपराधियों के जेल से बाहर आने के सपनों पर पानी फिर गया है. क्योंकि अपराधियों पर लगे CCA अवधि अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दी गई है. इन तीन कुख्यात अपराधियों में रंजीत साव, शेख फिरोज और फरहान अंसारी के नाम शामिल हैं.