Tuesday, May 21 2024 | Time 02:10 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


शोभायात्रा निकाल कर परशुराम जयंती मनाई गई मंदिर निर्माण को लेकर गांडेय के जोराआम में भूमी पूजन किया गया

शोभायात्रा निकाल कर परशुराम जयंती मनाई गई मंदिर निर्माण को लेकर गांडेय के जोराआम में भूमी पूजन किया गया
भरत मंडल / न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के   दासडीह पंचायत के जोराआम गांव स्थित आम बगीचा में  शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई. इस क्रम में परशुराम मंदिर निर्माण के लिए भुमि पूजन भी किया गया. परशुराम जयंती के अवसर पर जोराराम मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई . यह शोभा यात्रा भंयहरण मंडा, अन्नपूर्णा मंडा, दुर्गा मंडा, पुराना बाजार स्थित हनुमान मंदिर होते हुए मोहदा मोड़ तक पहुंची.  शोभा यात्रा में मुख्य यजमान के रुप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक अपनी पत्नी वीणा देवी के साथ माथे में पूजन साम्रगी लिए आगे बढ़ रहे थे. मुख्य यजमान के साथ प्रमुख राजकुमार पाठक, संदीप पाठक,  रुपेश पाठक, रितेश पाठक, श्याम पाठक, गौतम पाठक, प्रवीण चौधरी, सतीश राय, दीपक पाठक, पवन पांडेय सहित सैकड़ों महिला - पुरुष भगवा वस्त्र पहने जय श्री राम, जय परशुराम सहित विभिन्न प्रकार के धार्मिक नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. मोहदा मोड़ से शोभा यात्रा वापस जोराआम गांव पहुंची. जोरा आम में  पुरोहित पूर्णानंद तिवारी ने  मुख्य यजमान को  विधिवत तरीके से मंदिर निर्माण और  सत्संग गृह  निर्माण की भूमि पूजन करवाई. कार्यक्रम में उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने भी  मंदिर निर्माण के लिए ईंट रखा. 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हैं हुए यदुनंदन पाठक ने कहा कि परशुराम समाज के वंशजों ने मिलकर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया. साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने का निर्णय लिया गया है , उन्होंने कहा कि  विकसित समाज के निर्माण के लिए बच्चों को शिक्षित करना जरुरी है .  कार्यक्रम में  फिजुलखर्ची को रोकने , समाज के मध्यम परिवार के लोगों के बच्चों को पढ़ाई में सहयोग करने आदि पर भी सहमति बनी. वहीं समाज के अन्य वक्ताओं ने  समाज में एकता को बनाते हुए विकसित समाज की कल्पना का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम को समाज के भागीरथ पांडेय, गणेश सिंह, अमृतलाल पाठक, बालेश्वर राय, बमशंकर उपाध्याय, माहेश्वरी सिंह आदि ने भी संबोधित किया. 

 कार्यक्रम में  गिरिडीह के उप प्रमुख सौरभ तिवारी, भाजयुमो  जिलाध्यक्ष रंजीत राय, सज्जन तिवारी, नवल तिवारी, शंकर प्रसाद राय, शशि पाठक, पंकज सिंह, पुरषोत्तम चौधरी, अंगद  तिवारी, सुरेश चौधरी, शंकर राय, शिव नारायण पांडेय, भवेश पाठक,   मिठू पाठक,  शैलेश राय, प्रदीप राय समेत गांडेय गिरिडीह , देवरी , सहित विभिन्न प्रखंडों के लोग उपस्थित थे.
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.