Friday, Mar 29 2024 | Time 11:48 Hrs(IST)
 logo img
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
राजनीति


पंचायत चुनाव: इतने वोटर प्रत्याशियों के किस्मत पर लगाएंगे जीत-हार की मुहर

पंचायत चुनाव: इतने वोटर प्रत्याशियों के किस्मत पर लगाएंगे जीत-हार की मुहर

सरफराज कुरैशी/न्यूज 11 भारत


रांची:  झारखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द होगी. इसको लेकर राजधानी में भी प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. दूसरी ओर चुनाव लड़ने की तैयारी में संभावित प्रत्याशी भी जुट चुके हैं. बस अधिसूचना का इंतजार है.  चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशी रेस हो जाएंगे. वे अभी से ही अपने वोटरों को गोलबंद करने में जुट गए हैं. इस बार रांची के 305 पंचायतों में 1356827 वोटर प्रत्याशियों के किस्मत पर जीत-हार की मुहर लगाएंगे. इन वोटरों में 691100 पुरुष और 665709 महिला वोटर प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगी.

 

इन प्रखंडों में थर्ड जेंडर वोटर भी करेंगे वोट

राजधानी के 8 प्रखंडों में इस बार 18 थर्ड जेंडर वोटर भी वोट करेंगे. सबसे अधिक 7 वोटर मांडर प्रखंड मंश हैं. इसके बाद बुढ़मू में 3 वोटर, बेड़ो में 2 वोटर, कांके, खलारी, नगड़ी,रातू, सोनाहातू और राहे में 1-1 वोटर वोट करेंगे. 

 

बुंडू में पुरुष से अधिक महिला वोटर

राजधानी के पंचायतों में कुल वोटरों की संख्या 1356827 को देखें तो पुरुष वोटरों की संख्या 691100 और महिला वोटरों की संख्या  665709 है. मतलब पुरुषों से 25391 महिला वोटर कम हैं. मगर 18 प्रखंडों में बुंडू प्रखंड एकमात्र ऐसा है जहां महिला वोटरों की संख्या पुरुष से अधिक है. यहां 30520 महिला वोटर हैं, जबकि पुरुष वोटरों की संख्या 30225 है. 

 

किस प्रखंड में कितने वोटर

प्रखंड का नाम पुरुष वोटर महिला वोटर थर्ड जेंडर कुल वोटर

बुढ़मू 30225 30521 00 60745

तमाड़ 46991 46401 00 93392

अनगड़ा         40004 38886 00 78890

राहे         21614 21399 01 43014

सिल्ली 44324 42449 00 86773

सोनाहातू         29702 29170 01 58873

ओरमांझी         34591 32385 00 66976

नामकुम        156344         55695 00 112039

रातू           43041 41288 01 84330

नगड़ी 30049 29949 01 59999

खलारी 27844 24026 01 51871

बुढ़मू         33641 31821 03 65465

कांके         79835 74582 01 154418

चान्हो       37785 36182 00 73967

मांडर                     48561 47386   07   95954

बेड़ो          42259 40373 02 82634

इटकी 19044 18462 00 37506

लापुंग 25246 24735 00 49981

 


 

अधिक खबरें
हजारीबाग: मांडू और सदर विधायक दोनों के करियर दांव पर, संसदीय चुनाव में हार के बाद विधायकी भी पड़ सकती खतरे में
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 2:01 PM

कांग्रेस की ओर से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से मांडू से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते जेपी पटेल की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है.

BJP में शामिल होने के बाद Sita Soren पहली बार पहुंची रांची, हुआ जोरदार स्वागत
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 1:27 PM

बीजेपी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन पहली बार रांची पहुंची है. उनका स्वागत के लिए भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता भी एयरपोर्ट में मौजूद है.

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 1:16 AM

जमशेदपुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं. कांग्रेस और झामुमो के पदाधिकारी उम्मीदवार का ऐलान होने का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि जमशेदपुर संसदीय सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी. लेकिन, माना जा रहा है कि इस मामले में झामुमो का पलड़ा भारी है.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.