Sunday, Oct 1 2023 | Time 00:58 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
NEWS11 स्पेशल


पंचायत चुनाव: 425 प्रत्याशी निर्विरोध हुए निर्वाचित, अब 194 पद पर ही होंगे चुनाव

पंचायत चुनाव: 425 प्रत्याशी निर्विरोध हुए निर्वाचित, अब 194 पद पर ही होंगे चुनाव

सरफराज कुरैशी/न्यूज11 भारत


रांची: राजधानी सहित राज्य भर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण का चुनाव का नामांकन प्रक्रिया पूरा हो चुका है. प्रत्याशियों के बीच सिंबल का भी वितरण कर दिया गया है. 14 मई को मतदान होना है. पहले चरण में रांची के तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे में कुल 57 पंचायत में चुनाव होने हैं. जिसमें कुल 648 वार्ड सदस्य का पद है. मगर इसमें  महज 194 पद के लिए ही मतदान होगा. क्योंकि, 648 में से 425 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. जिसमे 261 महिला और 164 पर अन्य निर्विरोध निर्वाचित हुए. जबकि, 29 वार्ड ऐसे हैं जहां एक भी अभ्यर्थी ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन नहीं किया. जिसके कारण 25 महिला और 4 अन्य सीट खाली रह जाएंगे. यहां के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया.  ऐसे में अब 194 वार्ड सदस्य पद के लिए ही चुनाव होंगे. जिसमें 102 सीट महिला के लिए रिजर्व है और 92 सीट पर अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.


इसे भी पढ़े...मौसम ने ली करवटः अगले 2-3 घंटे में इन जिले में होगी बारिश


8 पंचायत समियी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए


रांची के पंचायत समिति सदस्यों के 65 पदों के लिए चुनाव होने हैं. जिसमें से 8 वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. इसमें 7 महिला और एक अन्य कोटे के जनप्रतिनिधि है. मतलब अब 57 पदों के लिए ही 14 मई को मतदान होगा. पंचायत समिति सदस्य में सबसे अधिक 5 सीट पर तमाड़ में निर्विरोध प्रत्याशी का चयन हुआ है. इसके अलावा बुंडू में दो और सोनाहातु में एक सीट पर निर्विरोध जीत हुई है.


किस प्रखंड में सबसे अधिक वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए


बुंडू - 84 सीट पर निर्विरोध जीतने वालों में 49 महिला और 35 पर अन्य हैं.


राहे - 56 सीट पर निर्विरोध जीतने वालों में 34 महिला और 20 में अन्य हैं. 


सोनाहातू - 92 सीट पर निर्विरोध जीतने वालों में 57 महिला और 35 अन्य हैं.


तमाड़ - 193 सीट पर जीतने वालों में 121 महिला और 72 में अन्य हैं.


 

अधिक खबरें
World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस आज, जानिए क्या है इस साल का पर्यटन थीम
सितम्बर 27, 2023 | 27 Sep 2023 | 12:22 PM

हर साल विश्व पर्यटन दिवस आज 27 सितंबर को मनाया जाता है. पर्यटन एक वैश्विक उद्योग है, यानी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा मायने रखता है.

5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता हैं टीचर्स डे, जानें वजह
सितम्बर 05, 2023 | 05 Sep 2023 | 11:42 AM

5 सितंबर 1888 को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था. भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्वंय एक महान शिक्षक थे. और जब एक बार उनके शिष्यों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाने का सोचा तो डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा कि ‘मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर टीचर्स डे के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे ज्यादा गर्व होगा. बता दें, भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था.

30 या 31 अगस्त कब मनाया जाएगा भाई-बहन का पवित्र त्योहार 'रक्षाबंधन', जानिए
अगस्त 29, 2023 | 29 Aug 2023 | 12:16 PM

भद्राकाल 30 अगस्त को रात के 9:02 मिनट पर खत्म हो जाएगा. और इस काल के खत्म होने के बाद ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं. रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 30 अगस्त 2023 रात्रि से 9:02 बजे शुरू हो जाएगा और 31 अगस्त की सुबह 07:05 बजे तक रहेगा. देश में कई जगह उदया तिथि के अनुसार ही इस का त्योहार को मनाया जाता हैं. इसलिए बहुत से लोग 31 अगस्त को भी रक्षाबंधन मनाएंगे. आपकों बता दें कि पूर्णिमा 31 अगस्त की सुबह 07: 05 बजे तक ही रहेगी. इसलिए 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा.

झारखंड के इस जिले में दफन है बेशकीमती खजाना और इतिहास की गाथा
अगस्त 27, 2023 | 27 Aug 2023 | 2:19 PM

झारखंड की धरती के गर्भ में समृद्ध रियासतों के कई गाथा और बेशकीमती खजाने दफन है. जो दिन-भर-दिन संरक्षण और खोज के अभाव में विलुप्त होते जा रही है. इन्ही में से एक सिमडेगा के बीरू रियासत के जमींदोज महल की रोचक गाथा है. शायद ही यह गाथा आपने सुनना होगा. जहां इंसान के जिंदा बाघ बन जाने से लेकर समृद्ध खजाने का इतिहास दफन है.

चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की टीम में झारखंड का बेटा, परिवार में जश्न का माहौल
अगस्त 25, 2023 | 25 Aug 2023 | 1:50 PM

बुधवार (23 अगस्त) को भारत ने इतिहास रच दिया, जब चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया. यह प्रयास न केवल भारत की शानदार उपलब्धि को दर्शाता है, बल्कि इसने पूरे विश्व वैश्विक समुदाय का ध्यान भी आकर्षित किया है. चंद्रयान-3 मिशन के सफल लैंडिंग ने जहां पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है. वहीं, चंद्रयान- 3 की वैज्ञानिक टीम में शामिल झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर के पाथरोल स्थित लेडवा गांव निवासी निशांत कुमार ने भी मधुपुर सहित झारखण्ड का मान बढ़ाया है.