Monday, May 20 2024 | Time 01:23 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » लातेहार


भाजपा पथ सभा मे बोलें संगठन मंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी देश के युवाओं को वापस लाने के लिए पीएम मोदी ने रूकवा दी थी दो देशों के बीच युद्ध

भाजपा पथ सभा मे बोलें संगठन मंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी देश के युवाओं को वापस लाने के लिए पीएम मोदी ने रूकवा दी थी दो देशों के बीच युद्ध
न्यूज़ 11 भारत

लातेहार/डेस्क: सरकार की योजनाएं ही नहीं बल्कि आमजनों से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आज एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया हैं। स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पौधारोपण अभियान, मन की बात समेत कई कार्यक्रमों की माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जनता से सीधे जुड़े हैं। इसकी वजह से आज देश ही नहीं विदेशों में भी पीएम मोदी की बातों को लोग गौर से सुनते है। जब युक्रेन और रूस का युद्ध शुरू हो तो हमारे देश के हजारों युवा युक्रेन में फंस गए थे। यह मोदी का ही नेतृत्व था ,जो दोनों देशों को कुछ समय के लिए युद्ध रोकने को कहा और युद्ध रूका भी और हमारे युवा सुरक्षित अपने देश वापस लौट आए। यह शक्ति ना ही अमेरिका के राष्ट्रपति बाईडेन में था । और ना ही चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग में। उक्त बातें आज भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नरेंद्रनाथ त्रिपाठी लातेहार जिला मुख्यालय के मोंगर गांव में आयोजित पथ सभा कार्यक्रम में बोल रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश समग्र विकास की राह पर है। 

 


 

तीसरी बार भी देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस बार पीएम मोदी ने नारा दिया है भाजपा 400 पार, जिसे आप सभी के बहुमूल्य वोट से आसानी से हासिल किया जायेगा।पथसभा का संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य पिंटू रजक ने किया। सभा का अध्यक्ष ता प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अजय प्रसाद ने की। सभी मोगर पंचायत के सातों बुथ के संयोजक सह संयोजक को मा, नागेंद्र त्रिपाठी ने स्वागत किया और अपील किया कि 20 मार्च को देश के लिए भारत के विकास के लिए, शांति व्यवस्था के लिए, कमल फूल छाप में वोट दें। सभी शक्ति केंद्र के लोगों ने कहा कि मोगर सदैव से 100 में 90% वोट देश के रक्षा के लिए, गांव के विकास के लिए, फूल छाप में हम लोग वोट देते आए हैं। अबरी बार हम लोग 95% से ऊपर वोट फूल को मिलेगा। मुख्य रूप से सामिल लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिकृष्णा सिंह, लातेहार विधानसभा संयोजक प्रकाश राम, प्रखंड मंडल चुनाव प्रभारी शीतल रामदास,  कल्याणी पाण्डेय, पुणम देवी, रामदेव सिंह, सीतामणी तिर्की, संतोष यादव, मुकेश पाण्डेय, बंशी यादव, ,  नागमणी, विजय गुप्ता,इन्द्रजीत, लालू प्रसाद, पिन्टू रजक, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, राजीव रंजन पाण्डेय अमित कुमार सहित सैकड़ों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।

 

अधिक खबरें
घर की छत पर सोए युवक को अपराधियों ने कनपट्टी पर मारी गोली स्थिति गंभीर रिम्स रेफर
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:19 PM

लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत भगत मोड़ के पास घर की छत पर सोए एक युवक को अपराधियों ने कनपटी में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया . उक्त युवक थाना क्षेत्र के इचाक ग्राम अंतर्गत टोका टोला निवासी छोटेलाल उरांव के पुत्र गोपाल उरांव है .

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें: जिला निर्वाचन पदाधिकारी.
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:10 PM

लोकसभा आम चुनाव, 2024 के निमित्त लातेहार जिला में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 16.05.2024 को टाउन हॉल, लातेहार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के द्वारा संयुक्त रूप से सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को अपने कर्तव्य, ईवीएम प्राप्त करने, मतदान समापन पश्चात ईवीएम स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की।

चंदवा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि की अगुवाई में चेतर में भाजपाइयों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 11:31 AM

लोकसभा चुनाव में मतदान की तिथि अब महज 4 दिन ही शेष रह गया है. ऐसे में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार युद्ध स्तर पर तेज कर दिया है. पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह चेतर पंचायत प्रभारी राजन भगत की अगुवाई में भाजपाइयों ने पंचायत के विभिन्न गांव टोलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया.

शांति निकेतन पब्लिक स्कूल को मिली सीआईएससीई से संबद्धता
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 3:12 AM

लातेहार जिले के बरवाडीह में संचालित शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन)से संबद्धता मिल गयी है. बोर्ड ने मान्यता से संबंधित पत्र भेज दिया है. विद्यालय का संबंधन संख्या जेएच 144 है. जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ पवन कुमार ने बताया कि विद्यालय संबद्धता को लेकर काफी प्रयासरत रहा था.

भाजपा चुनाव कार्यालय  का विधिवत फीता काट कर हुआ उद्धघाटन
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 9:48 PM

प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ के निकट होंडा शोरूम में चतरा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह का चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामजतन साहू रामजी सिंह गिरधारी यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़ एवं फीता काट कर उदघाटन किया गया.