Friday, May 3 2024 | Time 15:49 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • World Press Freedom Day 2024: जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसके पीछे का कॉन्सेप्ट
  • सोलर टैंक के स्टार्टर चोरी होने से गांव के 45 घरों को हो रही है पानी की किल्लत
  • बारकोड से कर सकते हैं पहचान सरकारी दुकान में बिक रही शराब असली है या नकली
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • लेफ्टिनेंट के पद पर इंडियन आर्मी ने निकाली भर्तियां, जानें सलेक्शन का पूरा प्रोसेस
  • ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
  • ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
  • हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
  • हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
झारखंड


दुर्गा पूजा के मौके पर दो हजार से अधिक जवान करेंगे राजधानी के विभिन्न इलाकों की सुरक्षा

1000 से अधिक सीसीटीवी भी लगाये जा रहे हैं
दुर्गा पूजा के मौके पर दो हजार से अधिक जवान करेंगे राजधानी के विभिन्न इलाकों की सुरक्षा
न्यूज11, भारत

रांची: राजधानी रांची में शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस चुका है. राजधानी रांची के आस-पास के थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के दौरान दो हजार से अधिक पुलिस के जवानों को प्रतिनियुक्त करायी जायेगी. इसको लेकर पूरे शहर में 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है. पुलिस की नजर हर गतिविधियों पर रहेगी. पुलिस की ओर से लगाये गये कैमरों की डीवीआर और लाइव फीड की व्यवस्था कंट्रोल रूम में की गई है. वहीं पंडाल समितियों की ओर से लगाए गए कैमरों की डीवीआर व लाइव फीड पंडालों में ही होगी. शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जायेगी. महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए शक्ति कमांडों और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है. दुर्गा पूजा को लेकर जिले के सांप्रदायिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है. उन लोगों की सूची बनाई जा रही है जो सांप्रदायिक कांडों में संलिप्त रहे हैं. ऐसे कांडों में शामिल लोगों पर पुलिस ने थाना स्तर पर क्या कार्रवाई की है, इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पूजा के दौरान उत्पात में शामिल तत्वों के बारे में भी सभी थानों से जानकारी ली जा रही है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जा रही है. घटना की वजह और उसकी पृष्टभूमि में शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है. दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर के 12 सौ से अधिक दागियों को आईपीसी धारा 107 के तहत नोटिस भी भेजा जा चुका है. जिनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.

 


 
अधिक खबरें
मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 2:31 PM

जिस तरह से हजारीबाग में लोकसभा चुनाव की खुमारी जनता के बीच सिर चढ़ कर बोल रही है, उससे तो यहीं पता चल रहा है कि हजारीबाग में गर्मी का तापमान भी उसके सामने फीका महसूस पड़ रहा है. पिछले दिनों के घटनाक्रम पर अगर नजर डालें तो ज्ञात होता है कि राजनीतिक पार्टी का सांगठनिक ढांचा कैसा होना चाहिए. चुनाव तो कई दल लड़ते हैं, लेकिन कौन कितने अनुशासन में रह कर चुनाव की तैयारी करता है और लड़ता है वह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. जिस प्रकार से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता चुनावी सभा के दौरान अपना काम कर रहे हैं, उसका मैसेज भी जनता के बीच खूब जा रहा है.

हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 1:34 PM

हजारीबाग में हीट वेव के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिला में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. इस बीच सरकार के आदेश के बावजूद जिले के कई प्रखंडों में कई प्राइवेट स्कूल खुले है.

रघुवर दास का पहाड़ी मंदिर में मनाया गया जन्मदिन, देखें तस्वीरें..
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 1:29 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.

झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन आज, PM ने ट्वीट कर दी बधाई
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 11:51 AM

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के लिए आज, 3 मई का दिन खास है. आज झारखंड के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन मना रहे है.

PM मोदी के आगमन पर दोपहर 3 बजे से रांची के इस मार्ग पर पूरी तरह से बंद रहेगा परिचालन
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 6:25 AM

PM नरेंद्र मोदी का आज झारखंड में आगमन होगा. वे दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को राजधानी रांची पहुंचेंगे. वहीं उनके झारखंड आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.