Friday, May 17 2024 | Time 09:22 Hrs(IST)
 logo img
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • अचानक RCB के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे MS Dhoni, चाय पीते आए नजर, Video वायरल
  • संदेहास्पद स्थिति में मिली मां की लाश, पुत्र पर लगा मां को मारने का आरोप, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर होर्डिंग हादसे के मुख्य आरोपी को उदयपुर से किया गिरफ्तार
  • आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • बीएलओ सुपरवाइजर तथा सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ उपायुक्त नें की बैठक
झारखंड » रांची


मजदूर दिवस के दिन तुरमुली के समीप दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहे मजदूरों की वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,1 की हुई मौत

मजदूर दिवस के दिन तुरमुली के समीप दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहे मजदूरों की वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,1 की हुई मौत
न्यूज़11 भारत 

बुढ़मू/डेस्क: मजदूर दिवस के दिन बुढ़मू प्रखंड के तुरमुली के समीप दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहे वाहन जेएच 02 पी 7243 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार रोज की तरह आज बुधवार को भी 10 मजदूरों की टोली बेतांगी से रांची दिहाड़ी मजदूरी के लिए जा रही थी. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर तुरमली के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया.जिसमें एक 25 वर्षीय बेतांगी निवासी विनोद महतो, 45 वर्ष शांति देवी, 38 वर्ष दिलीप महतो,  35 वर्ष आर्ति देवी, 25 वर्ष पुष्पा कुमारी, 30 वर्ष मुंद्रिका देवी घायल हो गए. आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से 108 के सहयोग से गंभीर अवस्था में घायल विनोद महतो को रिम्स ले जाने के दौरान मौत हो गई. और अन्य घायलों को स्थानीय चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया.
अधिक खबरें
रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:51 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट मैदान में दोपहर करीब एक बजे रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में जनसभा करेंगे. इसको लेकर इंडिया गठबंधन के लोग तैयारी में जुट गए है. इधर जनसभा से पहले ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कांग्रेस और झामुमो से जुड़े कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया और जनसभा को सफल बनाने को लेकर प्रचार प्रसार करने को कहा.

रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:28 PM

केंद्र गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार 17 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे. इस दौरान अमित शाह राजधानी रांची में रोड शो करेंगे. वह रांची के बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे. इसको लेकर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं प्रशासन ने भी रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए हैं.

बच्चा चोरी मामले में पुलिस को अब तक नहीं मिली कामयाबी, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:00 AM

रांची रेलवे स्टेशन से 9 माह के बच्चे की चोरी मामले के 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. नौ माह के शुभम की तलाश में रांची पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. पर अब तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. वहीं बच्चे के माता-पिता पिछले पांच दिनों से रांची स्टेशन में ही डेरा जमाए हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक उनका बच्चा नहीं मिल जाता तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे.

बुंडू के बुढ़ाडीह गांव में चुआं का पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 12:15 PM

बुंडू अनुमंडल का एक ऐसा गांव जहां जानवर तथा इंसान दोनों एक ही जगह से पानी पीने को मजबूर हैं. गांव के ग्रामीण नदी में चुआं बनाकर पानी पीने को मजबूर है. दरअसल यह मामला बुंडू के बुढ़ाडीह गांव का है, जहां हरिजन टोला तथा मछुवा टोला में मुख्यमंत्री जन जल योजना के जल जीवन मिशन अंतर्गत लगाए गए 5000 लीटर का मिनी वाटर सप्लाई योजना 2019 में लगाई गई थी, जिसके लगातार खराब होने से दर्जनों परिवार चुआं का पानी पीने को मजबूर हो गए है.

मंत्री आलमगीर आलम की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, लूट और भ्रष्टाचार की सजा भुगतनी ही पड़ेगी: बाबूलाल मरांडी
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 9:30 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज चंपई सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायकदल के नेता आलमगीर आलम की ईडी द्वारा हुई गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लूट और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सजा भुगतनी ही पड़ेगी. श्री मरांडी ने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी,पोषक और संरक्षक है. राज्य में कांग्रेस पार्टी जब जब सत्ता में शामिल हुई राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.