न्यूज11 भारत
रांची: रांची एयरपोर्ट से आगामी 26 मार्च को 4 महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल सीधे जुड़ जाएंगे, वह है देवघर जयपुर और गोवा और श्रीनगर... इसके अलावा विशाखापट्टनम बंगलुरु और कोच्चि के लिए भी सीधी विमान सेवा उपलब्ध हो जाएगी, रांची एयरपोर्ट पर इन सेवाओं के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने समर शेड्यूल को मंजूरी दे दी है.
इसी के साथ आगामी 26 मार्च से रांची एयरपोर्ट से श्रीनगर विशाखापट्टनम बेंगलुरु कोच्चि जयपुर और गोवा के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी. रांची एयरपोर्ट से पहले 28 विमान संचालित होते थे अब विमानों की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी. वहीं समर शेड्यूल के अनुसार एयर इंडिया का रांची दिल्ली श्रीनगर विमान सुबह 8:15 पर रांची आएगा और सुबह 8:45 पर श्रीनगर के लिए उड़ेगा, इंडिगो का विमान गोवा से रांची 6:15 पर आएगा और 6:45 पर गोवा के लिए रवाना होगा देवघर के लिए इंडिगो का विमान दोपहर 12:10 पर रांची आएगा और दोपहर 12:40 बजे देवघर के लिए उड़ान भरेगा.
बता दें आकाशा एयरवेज का विमान भी शुरू होने वाला है जो हैदराबाद रांची बेंगलुरु उड़ान भरेगा. समर शेड्यूल के अनुसार एयर इंडिया का रांची दिल्ली श्रीनगर विमान सुबह 8:15 पर रांची आएगा और सुबह 8:45 पर श्रीनगर के लिए उड़ेगा, इंडिगो का विमान गोवा से रांची 6:15 पर आएगा और 6:45 पर गोवा के लिए रवाना होगा देवघर के लिए इंडिगो का विमान दोपहर 12:10 पर रांची आएगा और दोपहर 12:40 बजे देवघर के लिए उड़ान भरेगा,
वहीं रांची एयरपोर्ट ने अपनी सर्विस में भी इजाफा किया है पहले दो एयरोब्रिज थे. अब उनकी संख्या 4 हो गई है वेटिंग लाउंज में दुकानों की संख्या भी बढ़ाई गई है पैसेंजर का प्रतिदिन 7000 से लेकर 8000 का फुटबॉल भी बढ़ रहा है रविवार के दिन इसकी संख्या और बढ़ जाती है. भविष्य में जेट एयरवेज भी शुरू होने वाली है जिसके मालिक रांची के निवासी हैं जाहिर है यहां से जरूर कई नए सेक्टर में अपनी सेवा देंगे, इसके अलावा हज सीजन में फिर से इंटरनेशनल फ्लाइट रांची लैंड करेगी और सीधे जद्दा के लिए उड़ान भरेगी. बता दें इस पहल के साथ ही चार बड़े टूरिस्ट स्पॉट से जुड़ेगा रांची एयरपोर्ट.