Thursday, May 16 2024 | Time 21:00 Hrs(IST)
 logo img
  • जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
  • जो पिछले दरवाजे से भाजपा में जाना चाहते थे, उन्हें भी डर सताने लगा है: सरयू राय
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • नगड़ी में महिला से 1 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनावी प्रचार में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
  • रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
  • रांची में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, जानिए कार्यक्रम का रोड मैप
  • जानें गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे, तत्वों से है भरपूर
झारखंड


छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, रांची संसदीय क्षेत्र से 8 अभ्यथियों ने खरीदा नाम-निर्देशन पत्र

एक अभ्यर्थी ने दाखिल किया नामांकन पर्चा
छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, रांची संसदीय क्षेत्र से 8 अभ्यथियों ने खरीदा नाम-निर्देशन पत्र
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 19 अप्रैल को पहला और 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान हो चुका है. अब 5 चरणों में चुनाव होना बाकी रह गया है. बात करें झारखंड की तो यहां 13 मई की तिथि से चार चरणों में वोटिंग शुरू हो जाएगी. वहीं रांची लोकसभा सीट में 25 मई को मतदान होगा. इधर, लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी होते ही रांची संसदीय क्षेत्र से आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 को 08 अभ्यर्थियों द्वारा नाम-निर्देशन पत्र खरीदा गया.

 


 

जिन अभ्यर्थियों ने नाम-निर्देशन पत्र खरीदा उनके नाम निम्न हैं

 

1. मनोरंजन भट्टाचार्य, निर्दलीय

2. संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी

3. मिंटू पासवान, एसयूसीआई (कम्यूनिस्ट)

4. रामहरि गोप, एपीआई

5. धर्मेन्द्र तिवारी, भारतीय जनतंत्र मोर्चा

6. हरिनाथ साहू, लोकहित अधिकार पार्टी (झा)

7. पंकज कुमार रवि, (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)

8. मनोज कुमार, निर्दलीय

 

एक उम्मीदवार ने भरा नामांकन पत्र

रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी होने के पहले दिन एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन भी दाखिल किया. सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) के अभ्यर्थी मिंटू पासवान ने समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.  

 

बता दें, समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कमरा संख्या-312 से नामांकन पत्र सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकेगा. जबकि निर्वाचन पदाधिकारी के कक्ष (ब्लॉक-ए स्थित कमरा संख्या-202) में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे. 
अधिक खबरें
बरही में भाजपा के चुनावी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 8:16 PM

हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में बरही के पंचमाधव आश्रम फुटबॉल मैदान में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. चुनावी जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मंच पर लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, राज्यसभा सांसद खीरु महतो, बरही विधानसभा संयोजक सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, भाजपा नेता शिवलाल महतो, जिला प्रभारी अभय सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव मौजूद थे.

चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:34 PM

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल व पूर्व विधायक मनोज यादव ने चौपारण बाजार और बरही में आगामी लोकसभा चुनाव की लेकर रोड शो किया. मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के पहुंचे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी साथ रहें. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए, विश्व में भारत के बढ़ते कदम के लिए तथा मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को दें.

झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत: मुख्यमंत्री
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:16 PM

गिरिडीह जिले के गांडेय के जोधपुर में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज कोडरमा संसदीय क्षेत्र के इंडी गठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा कर वोट मांगा. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि भाजपा बहुरूपिया है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही थी जो भाजपा को अच्छा नहीं लगा.

बच्चा चोरी मामले में पुलिस को अब तक नहीं मिली कामयाबी, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:00 AM

रांची रेलवे स्टेशन से 9 माह के बच्चे की चोरी मामले के 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. नौ माह के शुभम की तलाश में रांची पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. पर अब तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. वहीं बच्चे के माता-पिता पिछले पांच दिनों से रांची स्टेशन में ही डेरा जमाए हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक उनका बच्चा नहीं मिल जाता तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे.

फिर बढ़ा सोना-चांदी का भाव, जानिए रांची के सर्राफा बाजार का ताजा रेट
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 4:43 PM

अगर आप भी सोना और चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो जान लें कि रांची के सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के भाव में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि गुरुवार को रांची के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,750 रुपए रही. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,190 रुपए दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमत 91,000 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई.