खेलPosted at: नवम्बर 19, 2021 महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए झारखंड की निक्की का चयन
हॉकी इंडिया ने 18 सदस्सीय टीम की घोषणा की
न्यूज11 भारत
रांची: कोरिया में खेले जाने वाले डोंगाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए हॉकी इंडिया ने अपनी 18 सदस्सीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम में झारखंड की ओलंपियन निक्की प्रधान को शामिल किया गया है. भारत 5 दिसंबर को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.
भारत के अलावा चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड और मलेशिया की टीमें चैंपियनशिप में खेल रही है. निक्की प्रधान झारखंड के खूंटी जिला के हेसल गांव की रहने वाली है.